Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2022: आज लगेगा साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण, जानिए समय और सूतक काल

Chandra Grahan May 2022 साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है। इस ग्रहण का धार्मिक महत्व काफी अधिक है। बता दें कि ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। जानिए चंद्र ग्रहण का समय सूतक काल।

By Shivani SinghEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 05:29 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 07:27 AM (IST)
Chandra Grahan 2022: आज लगेगा साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण, जानिए समय और सूतक काल
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण का समय

नई दिल्ली, Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है जोकि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस बार का चंद्र ग्रहण काफी खास संयोग बना रहा है। क्योंकि इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है। बता दें कि ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। ज्योतिषियों के मुताबिक, ये चंद्र ग्रहण काफी खास होने वाला है। क्योंकि यह वृश्चिक राशि में लगेगा। जिसके कारण इन राशि के जातकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जानिए चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और किन देशों में दिखाई देगा ग्रहण।

loksabha election banner

चंद्र ग्रहण का समय

16 मई को सुबह 8 बजकर 59 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

किन-किन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा ये कई देशों में नजर आएगा जिसमें अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देश शामिल है।

सूतक काल का समय

भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा जिसके कारण सूतक काल भी नहीं लगेगा। बता दें कि सूतक काल ग्रहण के करीब 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

क्या है पूर्ण चंद्र ग्रहण?

जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो इसे चंद्र ग्रहण लगता है। इस बार चंद्रमा को पृथ्वी पूर्ण रूप से ढक लेगी और यही घटना पूर्ण चंद्र ग्रहण कहलाएगा।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब

साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भी पूर्ण होगा। यह भारत के कुछ जगहों पर दिखाई देगा।यह चंद्र ग्रहण दोपहर 1:32 मिनट पर शुरू होकर शाम में 7:27 मिनट तक रहेगा।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.