Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2021 Horoscope: कन्या राशि वालों का बिजनेस में प्रयास सफल होगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, यात्रा से बचें

Chandra Grahan 2021 Horoscope पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 26 मई 2021 के दिन चंद्र ग्रहण का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 06:36 AM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 06:36 AM (IST)
Chandra Grahan 2021 Horoscope: कन्या राशि वालों का बिजनेस में प्रयास सफल होगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, यात्रा से बचें
Chandra Grahan 2021 Horoscope: कन्या राशि वालों का बिजनेस में प्रयास सफल होगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Chandra Grahan 2021 Horoscope: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: भारत के पूर्वीय भाग में ग्रस्तोदित खग्रास चंद्र ग्रहण, वैशाखी पूर्णिमा, कूर्म जयंती, बुध पूर्णिमा।

विशेष: उत्तर भारत में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा।

आज की भद्रा: प्रात: 06:37 बजे तक।

राशिफल

मेष: वर्तमान परिस्थितियों में यात्रा की स्थिति को टालें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन, हानि का योग है। झगड़ा-विवाद से बचें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्या तनाव का कारण होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति को टालें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। भगवान नृसिंह का पूजन करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। विरोधी और रोग परास्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हंै। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। साथ ही साथ आर्थिक तनाव भी बढ़ेगा। संयम रखने की आवश्यकता है। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। लंबे समय के बाद सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.