विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lohri 2025: लोहड़ी के दिन इन राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत, कारोबार में लग जाएंगे चार चांद

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 12 Jan 2025 04:27 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो पौष पूर्णिमा (Pausha Purnima 2025) पर रवि योग का संयोग बन रहा है। इन योग में ...और पढ़ें

Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. मेष राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं।
  2. मेष राशि पर मंगल देव की कृपा बरसती रहती है।
  3. वृषभ राशि के जातकों को चंद्र देव शुभ फल देते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 जनवरी को लोहड़ी है। यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल सूर्य देव 14 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। सिख और हिंदू समुदाय के लोग लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। लोहड़ी फसल के पकने या तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है।

ज्योतिषियों की मानें तो लोहड़ी का पर्व कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में चार चाँद लग जाएंगे। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति के दिन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

मेष राशि

चंद्र देव की कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से मेष राशि के जातकों के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। पूरी-पकवान खाने का मौका मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। लोहड़ी के दिन सफेद और लाल रंग की चीजों का दान करें। आप चावल, सफेद तिल, गुड़, मूंगफली का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर भी चंद्र देव मेहरबान रहेंगे। इस राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम चंद्र देव की कृपा से बनेंगे। लोहड़ी के अवसर पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा भी कर्क राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से धन में वृद्धि होगी। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। मानसिक चिंता से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस में तेजी देखने को मिलेगी। निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलेगा। बॉस से शाबाशी मिल सकती है। दूध, सफेद तिल, चावल, चीनी आदि चीजों का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को लोहड़ी के शुभ अवसर पर कारोबार में सर्वाधिक लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के कारोबार में चार चाँद लग जाएंगे। लोहड़ी के दिन खूब बिक्री होगी, जिससे कमाई में दोगुना वृद्धि होगी। अटका पैसा भी वापस मिल सकता है। किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। ससुराल पक्ष से भी लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को भी विशेष लाभ मिलेगा। यात्रा और देव दर्शन का प्लान बन सकता है। लोहड़ी के दिन गेहूं, गुड़, मूंगफली, चिक्की आदि चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें: 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति? एक क्लिक में नोट करें डेट एवं शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।