विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chanakya Niti tips: इस गुणों की कमी होने पर नहीं मिलती सफलता, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Sun, 13 Aug 2023 07:30 AM (IST)

Chanakya Niti tips जीवन में हर व्यक्ति एक सफल इंसान बनने की चाह रखता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति ...और पढ़ें

Chanakya Niti tips कौन-सी आदतें बनाती हैं व्यक्ति को असफल।
Chanakya Niti tips कौन-सी आदतें बनाती हैं व्यक्ति को असफल।

HighLights

  1. अर्थशास्त्र और नीति शास्‍त्र का जनक माने जाते हैं आचार्य चाणक्य
  2. चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में बताई हैं कई जीवनोपयोगी बातें
  3. चाणक्य के अनुसार, इस गुणों की कमी होने पर मिलती है असफलता

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Chanakya Niti tips: आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र का जनक माना जाता है। उन्होंने जीवन जीने के भी कई पहलुओं के बारे में बताया है। उन्होंने अपने नीति ग्रंथ यानी चाणक्य नीति में मनुष्य के जीवन को सरल और सफल बनाने से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, सफल बनने के लिए व्यक्ति में कुछ गुणों का होना आवश्यक है।

जरूरी है ये गुण

चाणक्य जी के अनुसार जिस व्यक्ति में समर्पण की भावना नहीं होती, वह कभी भी अपने जीवन में सफल नहीं हो सकता। क्योंकि आचार्य चाणक्य के अनुसार, सफल होने के लिए व्यक्ति में समर्पण और दूसरों की सहायता करने का गुण होना जरूरी है।

ऐसे लोगों को नहीं मिलती सफलता

इसके अलावा जो व्यक्ति अनुशासन का पालन नहीं करता। उसे भी जीवन में सफलता नहीं मिलती, और अगर मिलती भी है तो ज्यादा दिनों तक टिकती नहीं है। सफल होने के लिए कार्य पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है। इस गुण के बिना कोई भी व्यक्ति सफलता को प्राप्त नहीं कर सकता।

न बरतें लापरवाही

अगर आप जीवन में एक सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं, तो किसी भी काम को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ करें। जो लोग काम में कोताही बरतते हैं या लापरवाही करते हैं उन्हें कभी भी सफलता प्राप्त नहीं होती।

ज्ञान के बिना नहीं मिलती सफलता

ज्ञान किसी भी व्यक्ति का सच्चा मित्र होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, चाहे किताबी ज्ञान हो या किसी काम को करने से मिला अनुभव का ज्ञान, वह कभी बेकार नहीं जाता। इसलिए जिस व्यक्ति को ज्ञान या अनुभव नहीं होता उसका भी सफल होना मुश्किल है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'