Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chanakya Niti Tips: आचार्य चाणक्य के अनुसार, रोजाना सुबह उठकर करें ये काम, नहीं होगी धन की कोई कमी

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 04:00 PM (IST)

    Chanakya Niti Morning Tips आचार्य चाणक्य को राजनीतिज्ञ कूटनीतिज्ञ रणनीतिकार और अर्थशास्त्र का भी वृहद ज्ञान था। चाणक्य नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने ऐसे कुछ काम बताए हैं जिन्हें सुबह के समय करने से व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार के लाभ देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि आर्चाय चाणक्य के अनुसार वह कार्य कौन-से हैं।

    Hero Image
    Chanakya Niti Tips: आचार्य चाणक्य के अनुसार, रोजाना सुबह उठकर करें ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में ऐसी कई बातें बताई है, जिन्हे जीवन में अपनाने से व्यक्ति की कई समस्याएं हल हो सकती हैं। आज हम आपको चाणक्य नीति में बताए गए कुछ ऐसे कार्य बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुबह उठकर करने से व्यक्ति को जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करें ये काम

    आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। क्योंकि धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर माना जाता है। आर्चाय चाणक्य कहते हैं कि सुबह जल्दी उठना ही सफलता की पहली सीढ़ी होता है। इसके बाद स्नान आदि से निवृत होने के बाद ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे व्यक्ति को जीवन में कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

    बनेंगे तरक्की के योग

    स्नान आदि से निवृत होने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से आपके लिए तरक्की के योग बनने लगते हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भगवान के नाम की माला जपनी चाहिए। इसके बाद इस माला के साथ-साथ घिसा हुआ चंदन भी भगवान नारायण को अर्पित करें। इसके बाद यह चंदन अपने माथे और गर्दन पर लगाएं। ऐसा करने से ईश्वर की कृपा के साथ-साथ मानसिक शांति का भी अनुभव होता है।

    यह भी पढ़ें - February 2024 Shubh Muhurat: शुरू होने जा रहा है फरवरी का महीना, यहां पढ़ें शुभ दिन और मुहूर्त की सूची

    बना रहेगा स्वास्थ्य

    आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति का निरोगी होना ही सबसे पहला सुख होता है। ऐसे में अपने को स्वस्थ रखने के लिए इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए सुबह उठकर अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ समय निकालें और योग व कसरत का सहारा लें। क्योंकि जब स्वास्थ्य अच्छा होगा, तभी व्यक्ति अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'