Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा से पहले जान लें इसके नियम, पूरे साल रहेगी भगवान विष्णु की कृपा

    चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2024) का दिन बेहद शुभ माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। इस साल यह 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि जो जातक लंबे समय से किसी समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें इस दिन का उपवास जरूर करना चाहिए। साथ ही इस दिन के कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए जो इस प्रकार हैं -

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 19 Apr 2024 10:35 AM (IST)
    Hero Image
    Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा का हिंदुओं में बड़ा धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस शुभ समय पर भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करते हैं उन्हें मनचाही इच्छाओं का वरदान मिलता है। इसे चैती पूनम के नाम से भी जाना जाता है और इस साल यह 23 अप्रैल, 2024 को मनाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसी मान्यता है जो भक्त लंबे समय से किसी समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें इस दिन का उपवास अवश्य करना चाहिए। साथ ही इस दिन के नियमों का पालन करना चाहिए, तो आइए जानते हैं -

    कब है चैत्र पूर्णिमा ?

    इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा 23 अप्रैल सुबह 03 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 24 अप्रैल सुबह 05 बजकर 18 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए चैत्र पूर्णिमा का व्रत 23 अप्रैल को रखा जाएगा। ऐसे में अगर आप किसी भी प्रकार की विशेष पूजा करना चाहते हैं, तो 23 अप्रैल को ही करें।

    चैत्र पूर्णिमा पर करें ये काम

    • भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
    • इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
    • इस तिथि पर चंद्र मंत्र जाप करने से मानसिक तनाव दूर करने में मदद मिलती है।
    • इस दिन खीर बनाकर चंद्रमा के नीचे रखकर खाना चाहिए।
    • इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
    • इस दिन गंगा नदी में पवित्र स्नान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है।
    • इस दिन ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ पर जोर देना चाहिए।
    • इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए।

    चैत्र पूर्णिमा पर न करें ये काम

    •  पूर्णिमा के इस शुभ दिन पर भूलकर भी तामसिक भोजन न खाएं।
    • इस शुभ दिन पर शराब का सेवन करने से बचें।
    •  इस दिन अपने बाल और नाखून न काटें।
    •  पूर्णिमा के दिन अपने जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद करने से बचें।
    • इस दिन जुए में शामिल होना अशुभ माना जाता है।
    • इस दिन मां का अपमान करने से जीवन में अशुभता आती है।

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2024: केले के पेड़ के पूजन से मिलेगा अद्भुत लाभ, जानिए कामदा एकादशी पर कैसे करें इसकी पूजा

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।