Move to Jagran APP

Career Horoscope 06 Feb 2020: कर्क राशि वाले अपने पैसों का ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च ना करें

Career Horoscope 06 Feb 2020 करियर बिजनेस और शिक्षा के लिए कैसा रहेगा दिन। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् डॉ. अंजना जोशी से जानें आज का करियर राशिफल।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 10:01 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 01:36 PM (IST)
Career Horoscope 06 Feb 2020: कर्क राशि वाले अपने पैसों का ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च ना करें
Career Horoscope 06 Feb 2020: कर्क राशि वाले अपने पैसों का ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च ना करें

Career Horoscope 06 Feb 2020: राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके करियर, बिजनेस या ​शिक्षा के क्षेत्र में कैसा रहेगा। करियर, बिजनेस और शिक्षा से जुड़े इस विशेष राशिफल में दिए गए सुझावों की मदद से आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं 06 फरवरी 2020 का करियर राशिफल।

loksabha election banner

मेष राशि: आज का दिन व्यापार के लिए अच्छा है। कार्य की अधिकता के बाद भी आप उत्साहित रहेंगे। अपने कार्य को सुगमता से समय पर पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए पुराने मित्रों के मिलने का समय है। टीवी, फोटोग्राफी, सिल्वर स्क्रीन के लोगों के लिए अच्छा समय है। विष्णु भगवान के दर्शन करें।

वृष राशि: कार्यक्षमता को बढ़ाकर उत्तम परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। धन को सोच समझकर खर्च करें। कार्य में उत्साह रहेगा। लेकिन पार्टनर पर क्रोधित ना हो। कार्य के लिए यात्राएं यदि हो तो सोच विचार कर निर्णय लें। भाग्य से अनुकूलता प्राप्ति के कुछ रास्ते बनेंगे। आलसीपन से बचें। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

मिथुन राशि: प्रयास उत्साह और भाग्य तीनों का साथ रहेगा। किंतु स्थिर चित्त होकर कार्य करें भ्रमित ना हो। अनावश्यक क्रोध से बचें, अन्यथा धन का नुकसान हो सकता है। बिजनेस के लिए नए लोगों से बात करने के लिए बहुत उत्तम समय है। रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों को आज का दिन अनुकूल रहेगा। मां दुर्गा की पूजा करें। 

कर्क राशि: कार्य व्यवसाय अध्ययन सभी में ही उच्चाटन की स्थिति हो सकती है। पदोन्नति के लिए किसी अवसर की शुरुआत हो सकती है। अपनी अर्थव्यवस्था का ध्यान अवश्य रखें। अनावश्यक खर्च ना करें। भगवान शंकर को जल चढ़ाएं और पंछियों को ज्वार डालें। 

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में आप स्पष्ट वादी रहेंगे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेना आदि के क्षेत्रों में प्रयास करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा समय है। मनमौजी होने से बचे कार्यक्षेत्र में किसी महिला की सहायता से आपको भाग्य वृद्धि मिलेगी। सूर्य भगवान को अर्घ्य व पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। 

कन्या राशि: कार्य के लिए उत्तम व्यवस्था मिलेंगी। उत्साह बढ़ा हुआ होगा। लाभ हानि में बदल सकता है कार्य क्षेत्र में विशेष सावधानी रखें। लोगों की बातों पर विश्वास नहीं करें जो आपको प्रत्यक्ष दिखाई देता हूं उसी पर यकीन करें। गरीब व्यक्ति को भोजन दें।

तुला राशि: कार्य के लिए नवीन स्थान की तलाश की शुरुआत हो सकती है, किंतु स्थान परिवर्तन के लिए बहुत उत्तम समय नहीं है। इस विचार में थोड़ा सा धैर्य रखें। विद्यार्थियों का ध्यान अपने अध्ययन से हटकर रुचि के अध्ययन में लगेगा। गरीब व्यक्ति को खाना खिलाएं, बड़ों का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि: भूमि संपत्ति के कार्यों पर ध्यान दें। विद्यार्थी अथवा व्यवसाय समय का विशेष ध्यान रखें भूमि संपत्ति के कार्यों से लाभ हो सकता है अथवा इस संबंध में चर्चा संभव है विद्यार्थी वर्ग मोबाइल टीवी इंटरनेट आदि में समय व्यर्थ ना गवाएं शोध के क्षेत्र में कार्यरत विद्यार्थियों को कुछ गुढ बात मिल सकती है। शिव शंकर को जल चढ़ाएं।

धनु राशि: कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करें। अपने दिल की बातें ऑफिस में ना करें। यदि पार्टनर के साथ कोई कार्य शुरू कर रहे हैं तो नियम बिल्कुल स्पष्ट रखें, और सभी कुछ स्पष्ट लिखित में आरंभ करें। कला क्षेत्र के विद्यार्थियों को सफलता की राह मिल सकती है।पक्षियों को बाजरा दान करें।

मकर राशि: अनावश्यक खर्च से बचें। बहुत सोच-समझकर बोलें अधिक बोलने से कुछ गलत बात निकल सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स, मल्टीमीडिया, नृत्य कला के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। भूमि, संपत्ति के क्षेत्र में उत्तम सौदा या लाभ हो सकता है। आलस्य से दूर रहें सूर्य को अर्घ्य दे। 

कुंभ राशि: वाणी से लाभ हो सकता है। भाग्य से अनुकूलता प्राप्त होगी। उच्च पद पर कार्यरत व्यक्ति सावधान रहकर कार्य करें। भूमि भवन से लाभ संबंधी वार्ता आरंभ हो सकती है। कला से जुड़े विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट आदि की शुरुआत आज कर सकते हैं। किसी गरीब व्यक्ति को भोजन दें। आज लाभ की चर्चाएं और अचानक लाभ की प्राप्ति संभव है। 

मीन राशि: विद्यार्थियों अथवा व्यवसाय से जुड़े लोगों का कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्य क्षेत्र में विशेष ध्यान रख कर कार्य करने की आवश्यकता है। अचानक कोई निर्णय लेने की स्थिति में सोच समझकर निर्णय लें। आज विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रोजेक्ट के संबंध में कार्य बात करने के लिए अच्छा दिन है। आप अपने प्रयासों का विशेष लोहा मनवाएंगे। मछलियों को आटा खिलाएं। 

डॉ अंजना जोशी 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद्

awasanjana@gmail.com


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.