Move to Jagran APP

लेकिन यह स्थान अभी भी रहस्यमयी बने हुए हैं

यहां 25 जुलाई से 23 सितम्बर 2001 में खून की बारिश हो रही है।1986 से अब तक कई बार ऐसी बारिश इन इलाकों में हो चुकी हैं। ऐसा क्यों होता है। यह भी रहस्य ही बना हुआ है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 11:47 AM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 12:20 PM (IST)
लेकिन यह स्थान अभी भी रहस्यमयी बने हुए हैं

दुनिया जब से है, हैरतंगेज घटनाक्रम होते आए हैं। जिन बातों का हमें पता चल गया वो हमारे लिए अब रहस्य नहीं हैं। लेकिन कुछ ऐसी बातें, ऐसे स्थान भी धरती पर मौजूद हैं। जो आज भी रहस्यमयी बने हुए हैं।

loksabha election banner

इन रहस्यों को खोजने में वैज्ञानिक पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। जिसमें कहीं सफलता मिली है तो कहीं निराशा भी हाथ आई है। लेकिन यह स्थान अभी भी रहस्यमयी बने हुए हैं।

जातिंगा : आसाम के दिमा हसाओ ज़िले के जतिंगा गांव में पक्षी सामूहिक आत्महत्या करते हैं। यह क्यों करते हैं। यह आज भी रहस्य है। पक्षी यहां सितंबर से अक्टूबर के बीच की अमावस्या की शाम में 6:00 से 09:30 के बीच मौत की नींद सो जाते हैं। ये सामूहिक आत्महत्याएं सदियों से होती आ रही हैं। लेकिन ये आज भी रहस्य है।

कोट्टयम, इदुक्की : केरल का यह स्थान लाल बारिश के लिए जाना जाता है। कोट्टयम और इदुक्की जिले में 25 जुलाई से 23 सितम्बर 2001 में खून की बारिश हो रही है।1986 से अब तक कई बार ऐसी बारिश इन इलाकों में हो चुकी हैं। ऐसा क्यों होता है। यह भी रहस्य ही बना हुआ है।

कुलधारा : कुलधारा यानी भूतों का गांव यह गांव राजस्थान राज्य के जैसलमेर ज़िले में है, जिसे 1800 के आस-पास खाली कर यहां के बासिंदे न जाने कहां चले गए थे। कहा जाता है कि यह गांव श्रापित है। आज इस गांव में कोई नहीं रहता। कहते हैं पुरानी रियासत में एक सालिम सिंह नाम का एक मंत्री हुआ करता था। जो पालीवाल ब्राम्हणों के मुखिया की लड़की से प्रेम करता था।

सालिम सिंह ने शादी की बात आगे बढ़ाई और शादी न करने पर उन्हें ज्यादा टैक्स का खौफ़ दिखाया। मगर पालिवाल ब्राम्हण ने सन् 1825 की एक अंधेरी रात में इस गांव के मुखिया समेत 83 लोग यहां से कभी न लौटे। जिसके बाद उनमें से किसी को भी नहीं देखा गया। और तब से ही कोई यहां नहीं आता। लोग कहते हैं यहां भूत रहते हैं लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है यह वो ही जानते हों।

अमर जीव, येति : हिमालय पर्वत पर रहने वाला रहस्यमयी जीव है। कहते हैं येति को अमरता का वरदान मिला है। जो हिमयुग से आज तक वहां रह रहा है। येति को हिमालयमानव कहा जाता है। जो तिब्बत और नेपाल के इलाके में अक्सर देखे जाते हैं।

नदी में सुपरसोनिक जेट की आवाजें : कहते हैं गंगा और ब्रम्हपुत्रा के डेल्टा इलाकों में नदियों के बीच और किनारों पर घर्षण की आवाज सुनी जा सकती है, जिसे सुनने पर लगता है जैसे सुपरसोनिक जेट आस-पास उड़ रहे हों।यह आज भी रहस्य बना हुआ है।

इस दिवाली अमीर बनने के लिए जल्द हटा दें घर की ये चीजें

कहते हैं कि झाडू़ के इस उपाय से घर में सकारात्मकता व धन की प्राप्ति होती है

इस दीपावली 131 साल बाद आया है ये राजयोग, इस तरह घर-घर बरसेगी लक्ष्मी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.