Move to Jagran APP

Budh Margi 2022: 2 अक्टूबर को कन्या राशि से मार्गी करेंगे बुध देव, इन राशियों को बम्पर फायदा

Budh Margi 2022 ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार बुध ग्रह 2 अक्टूबर को कन्या राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इस मार्गी का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए यह लाभकारी साबित हो सकता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 04:07 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 04:07 PM (IST)
Budh Margi 2022: 2 अक्टूबर को कन्या राशि से मार्गी करेंगे बुध देव, इन राशियों को बम्पर फायदा
Budh Margi 2022: कन्या राशि से मार्गी करने जा रहे हैं बुध देव।

नई दिल्ली, Budh Margi 2022: ज्योतिष विज्ञान में जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है या मार्गी होता है तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशियों पर भी पड़ता है। इसका प्रभाव सकारात्मक व नकारात्मक हो सकता है। बता दें कि 10 सितम्बर को कन्या में बुध ग्रह (Budh Margi 2022 Effects) ने प्रवेश किया था और अब 2 अक्टूबर को मार्गी हो जाएंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनपर इसका सबसे अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

सिंह राशि

इस मार्गी से सिंह राशि के जातकों को बहुत लाभ होने वाला है। बुध देव इस राशि के दुसरे भाव में मार्गी होंगे जिससे आपको धन और व्यापार में लाभ हासिल होगा। इसके साथ आपके वाणी में मधुरता आएगी और आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। करियर के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी इसकी सम्भावना अधिक है। आप अगर नए व्यवसाय को खोलने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके बहुत लाभदायक है।

वृश्चिक राशि

बुध देव इस राशि के 11वें स्थान में मार्गी करेंगे। ऐसा होने से इस राशि के जातकों को आर्थिक मामले में बहुत लाभ प्राप्त होगा और आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पारिवारिक क्षेत्र में आपको सुख की प्राप्ति होगी और धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आय के नए साधन खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं और शेयर बाजार या लॉटरी में इस राशि के जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।

धनु राशि

बुध ग्रह के मार्गी होने के बाद धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। यह गोचर आपके कुंडली के दसवें भाव में होगा। इससे आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार में कामयाबी प्राप्त हो सकती है। साथ जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें नई नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी सफलता हासिल होगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.