विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज दोपहर 3:40 से पहले कर लें ये 1 काम, कहीं हाथ से न निकल जाए मंगलवार और भरणी नक्षत्र का दुर्लभ महासंयोग!

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:05 AM (IST)

मंगलवार को भरणी नक्षत्र के दौरान हनुमान जी को प्रसन्न करने और जीवन में शुभ परिणाम पाने के लिए विभिन्न ...और पढ़ें

मंगलवार के ज्योतिषीय उपाय (Picture Credits- AI Images)

मंगलवार के ज्योतिषीय उपाय (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा और भक्ति को समर्पित है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से जीवन में अच्छे और शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। इस दिन सिर्फ बजरंगबली की पूजा ही नहीं, बल्कि हनुमान चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

इस मंगलवार होने के साथ भरणी नक्षत्र भी है। मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक भरणी नक्षत्र प्रभावी रहेगा। वैदिक ज्योतिष की मानें तो आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से दूसरा भरणी नक्षत्र को माना जाता है। भरणी का असल अर्थ भरण-पोषण होता है।

भरणी नक्षत्र का महत्व

इस नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य और राशि मेष है। इसके साथ ही भरणी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह त्रिकोण आकृति को माना जाता है। इसके अलावा वनस्पतियों में आंवले के पेड़ का संबंध भरणी नक्षत्र से बताया जाता है।

माना जाता है कि जिन भी लोगों का जन्म भरणी नक्षत्र में हुआ है, उन लोगों को खासतौर पर आंवले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। अगर हो सके तो इसका पेड़ भी लगाना चाहिए। आइए जानते हैं आज दोपहर 3 बजे से पहले तक कौन-सा उपाय करना प्रभावी रह सकता है।

भरणी नक्षत्र से जुड़े उपाय

अगर आपका करियर से जुड़ा कोई भी जरूरी काम रुका हुआ है, तो मंगलवार को आंवले की पेड़ की पूजा करने के साथ प्रणाम करना सही माना जाता है। इसके अलावा उसकी जड़ों में पानी डालना भी सही माना जाता है।

जीवन में सुख-समृद्धि की चाह है, तो मंगलवार को भरणी नक्षत्र के दौरान नहाने के बाद माता-पिता का आशीर्वाद लेना सही माना जाता है। इसके साथ ही हनुमान मंदिर में रूई से बनी 51 बाती का दान करना भी शुभ माना जाता है।

अगर आपमें आत्मविश्वास की कमी हैं, तो मंगलवार के दिन आपको नहाने के पानी में थोड़ी सही दही मिलाकर स्नान करना है। इसके साथ ही मंदिर में कपूर का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

अगर रिश्तों में बार-बार टकराव का सामना करना पड़ रहा है, तो मंगलवार को भरणी नक्षत्र के दौरान हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करने से जीवन में प्रेम की स्थिति मजबूत होती है। जीवनसाथी के साथ बेवजह के तनाव और क्लेश दूर होते हैं।

अगर शादी में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जरूरतमंदों को भोजन कराने से शादी की समस्या दूर होती है।

अगर घर-परिवार में किसी की तबीयत आए दिन खराब रहती है, तो मंगलवार को भरणी नक्षत्र के दौरान जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। ऐसा करना सबसे शुभ माना जाता है।

अगर बच्चा पढ़ाई में थकान और बोझिल महसूस करता है या फिर पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता है, तो मंगलवार को बच्चे को हनुमान मंदिर ले जाकर हनुमान चालीसा का पाठ कराना चाहिए। ऐसा करने से सभी तरह की नेगेटिविटी दूर होती है।

यह भी पढ़ें- हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी थे, फिर कैसे हुआ उनके पुत्र मकरध्वज का जन्म? रामायण के प्रसंग से समझें इसका रहस्य

यह भी पढ़ें- कुबेर और यम भी जिसकी महिमा न गा सकें: जानिए हनुमान जी की असली महानता का रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।