विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूर्य देव खोलेंगे बंद किस्मत के ताले, अधिक भानु सप्तमी के दिन जरूर करें ये 5 काम

Published: Mon, 01 Jun 2026 02:00 PM (IST)

वैदिक पंचांग के अनुसार, अधिक मास में 7 जून को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव की कृपा ...और पढ़ें

भानु सप्तमी के नियम (Image Source: AI-Generated)

भानु सप्तमी के नियम (Image Source: AI-Generated)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, अधिक मास में भानु सप्तमी 07 जून को मनाई जाएगी। यह दिन सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव की साधना करने से साधक के बिगड़े काम पूरे होते हैं और जीवन में सुख-शांति रहती है।

अगर आप भी सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन इस लेख में बताए गए कामों को जरूर करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कामों को करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और बिगड़े काम पूरे होते हैं।

bhanu saptami 2026  (1)

(Image Source: AI-Generated)  

1. तांबे के लोटे से अर्घ्य दें- भानु सप्तमी के अवसर पर सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को पूर्व दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य दें। जल में कुमकुम, अक्षत और लाल फूल मिला लें। इस दौरान "ॐ सूर्याय नम:" मंत्र का जप करें। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने से सूर्य देव प्रसन्न होकर साधक की सभी मुरादें पूरी करते हैं और बिगड़े काम पूरे होते हैं।

2. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और मंत्र जाप- सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सूर्य के बीज मंत्र या गायत्री मंत्र का जप भी जरूर करना चाहिए।

3. व्रत रखें और नमक का त्याग करें- इस दिन विधिपूर्वक व्रत करना चाहिए। इस दौरान नमक का सेवन न करें। साथ ही व्रत से जुड़े नियम का पालन जरूर करें। इससे आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। साथ ही सूर्य देव आपकी हर मुरादें पूरी करेंगे।

4. जरूर करें दान- भानु सप्तमी के दिन दान करने का विशेष महत्व है। पूजा के बाद अपनी क्षमता के अनुसार मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

5. जरूर करें आरती- पूजा के दौरान सूर्य देव को लाल चंदन का तिलक लगाएं और दीपक जलाकर सूर्य देव की आरती करें। इससे पूजा का शुभ फल प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें- कब है अधिक मास में भानु सप्तमी? जान लें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा के नियम

यह भी पढ़ें- Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी के दिन करें सूर्य चालीसा का पाठ, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।