Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhai Dooj 2023: भाई-बहन के प्रेम का पर्व है भाई दूज, जरूर रखें इन बातों का ध्यान

    Bhai Dooj 2023 Date पांच दिवसीय दिवाली पर्व के आखिरी दिन भाई दूज मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाते हैं और बहने उनका तिलक करती हैं। इस साल भाई दूज 15 नवंबर 2023 बुधवार के दिन मनाया जाएगा। ऐसे में भाई दूज के दिन भाई और बहनों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Tue, 14 Nov 2023 02:29 PM (IST)
    Hero Image
    Bhai Dooj 2023 भाई दूज पर जरूर रखें इन बातों का ध्यान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bhai Dooj Muhurat: प्रत्यके वर्ष कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। भाई दूज पर बहनों द्वारा अपने भाई की लंबी उम्र और सफल जीवन के लिए व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में हर व्रत-त्योहार के पीछे कुछ-न-कुछ नियम मौजूद होते हैं, जिनका ध्यान रखा जाए तो यह पर्व और भी मंगलमय हो जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुभ मुहूर्त में करें तिलक

    भाई दूज के दिन बहने इस बात का ध्यान जरूर रखें कि भाई का तिलक शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। ऐसे में भाई दूज के दौरान शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। बहनें इस शुभ मुहूर्त में अपने भाई का तिलक कर सकती हैं। 

    न पहले इस रंग के कपड़े

    भाई दूज के दिन वस्त्रों का चयन करते समय उनके रंगों का भी ध्यान रखें। इस दिन भाई और बहन को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके स्थान पर लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। 

    यह भी पढ़ें - Tulsi Vivah 2023: नवंबर में इस दिन किया जाएगा तुलसी विवाह, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय

    इस बात का रखें ध्यान

    भाई दूज के दिन बहने अपने भाई के सफल जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। ऐसे में इस दिन अपने भाई को टीका या तिलक लगाए बिना कुछ भी ग्रहण नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो निर्जला व्रत भी रख सकते हैं।

    न करें ये काम

    भाई दूज, भाई बहन के प्रेम का पर्व है। ऐसे में इस दिन भाई-बहन को एक-दूसरे से झूठ नहीं बोलना चाहिए। और न ही इस दिन मांस-मदिरा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना गया है कि इन कार्यों को करने से व्यक्ति को यम के क्रोध का सामना करना पड़ता है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'