विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Benefits of Moonga Gemstone: मूंगा है प्रभावशाली रत्न, इन राशियों को मिलता है सर्वाधिक लाभ

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Wed, 11 Jan 2023 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2023 08:08 PM (IST)

Moonga Gemstone ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न राशियों से होने वाली हानि लाभ को नियंत्रित करने के लिए एक रत्न पहनने ...और पढ़ें

Benefits of Moonga Gemstone: नवरत्नों में मूंगा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
Benefits of Moonga Gemstone: नवरत्नों में मूंगा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

नई दिल्ली, Benefits of Moonga Gemstone: रत्नों का हमारे जीवन में गहरा महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्री विभिन्न परेशानियों से निजात पाने के लिए नवरत्नों में से एक रत्न पहनने की सलाह देते हैं। पंडित मुन्ना बाजपेई रामजी से जानिए कि, किन लोगों के लिए लाभप्रद होता है मूंगा पहनना।

मंगल का प्रतिनिधित्व करने वाला रत्न

मूंगा मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जो कि एक गर्म ग्रह है। नवरत्नों में मूंगा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सामान्य रूप से लाल मूंगा का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा सिंदूरी, गुलाबी, सफेद, नीले और काले रंग में भी मूंगा उपलब्ध होता है। अंग्रेजी में मूंगे को कोरल कहा जाता है। जबकि इसकी लता जैसी प्रकृति के कारण प्राचीन काल में इसे लता मणि भी कहते थे। संस्कृत में मूंगा का नाम विद्रूम है। लाल रंग का मूंगा सबसे मूल्यवान और प्रभावशाली माना जाता है।

जुड़ी हैं अनेक मान्यताएं

मूंगे के साथ अनेक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। जैसे 16वीं शताब्दी के करीब कहा जाता था, कि  की एक टहनी से तूफान शांत हो जाता है। इससे पागलपन का इलाज भी हो सकता है। और यह जादू टोने से बचाव में भी काम में आता है। बच्चों को भी मूंगे से लाभ होता है। हांलांकि इन बातों का कोई तार्किक आधार नहीं है। बाजार में मूंगे की नकल भी उपलब्ध है।

किन के लिए लाभप्रद है मूंगा

यह जानना जरूरी है की मूंगा किस लग्न वालों को लाभ पहुंचाता है और किन लोगों को इसे नहीं पहनना चाहिए मेष राशि वालों को मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है, पर उनको ज्योतिषी से पूछ कर मूंगा धारण करना चाहिए। वृष लग्न वालों के लिए मूंगा पहनना वर्जित होता है। मिथुन राशि वाले भी मूंगा ना पहनें। कर्क लग्न वालों के लिए मूंगा पहनना शुभ होता है। सिंह राशि वालों के लिए भी मूंगा धारण करना फायदेमंद होता है, जबकि कन्या राशि वालों के लिए मूंगा पहनने का निषेध होता है। तुला राशि वालों को भी मूंगा नहीं पहनना चाहिए, लेकिन वृश्चिक राशि वाले मूंगा धारण कर सकते हैं। मकर राशि वाले भी मूंगा धारण कर सकते हैं। कुंभ राशि वालों को मूंगा पहनने से बचना चाहिए, और मीन राशि वालों को भी इसे पहनने की सलाह नहीं दी जाती।

क्या हैं फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूंगा पहनने से व्यक्ति को अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है, और उसके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। जो लोग मेडिकल, इंजीनियर, तेल और गैस से जुड़े हुए व्यवसाय में हैं, उनको भी मूंगा पहनने से कैरियर में सफलता हासिल होती है। सेना और पुलिस जैसे शौर्य से जुड़े हुए व्यवसाय के लोग भी मूंगा पहन सकते हैं। मूंगे को चांदी या तांबे की धातु में अंगूठी बनवाकर पहनना चाहिए। जिनको मूंगा पहनने की सलाह दी जाए उन्हें 7 से सवा रत्ती तक का मूंगा धारण करना चाहिए। मूंगा पहनने से पहले, मंगलवार के दिन सुबह उसे कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध करें और फिर धारण करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।