Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 08:00 PM (IST)

    बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) का दिन माता सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है। इस खास दिन पर लोग पीले कपड़े पहनते हैं और अपने घर पर सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन करते हैं। इसके साथ ही इस खास मौके पर एक नहीं तीन शुभ योग बन रहे हैं जिनका लाभ मेष मिथुन और वृश्चिक को होने वाला है। तो आइए जानते हैं -

    Hero Image
    Basant Panchami 2024: इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ -

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह माघ महीने के पांचवें दिन मनाया जाता है। बसंत पंचमी होली की तैयारियों की शुरुआत का भी प्रतीक है, जो बसंत पंचमी के चालीस दिन बाद शुरू होती है। यह पवित्र दिन देवी सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है। इस खास दिन पर लोग पीले कपड़े पहनते हैं और अपने घर पर सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ स्थान पर लोग इस दिन मां को अर्पित करने के लिए पीले चावल भी तैयार करते हैं, जिनका अपना एक खास महत्व है। इसके साथ ही इस खास मौके पर एक नहीं तीन शुभ योग बन रहे हैं, जिनका लाभ मेष, मिथुन और वृश्चिक को होने वाला है। तो आइए जानते हैं धन शक्ति राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, रूचक योग का असर इन तीनों राशियों पर कैसा पड़ेगा ?

    मेष राशि के जातक

    मेष राशि के जातकों को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि बसंत पंचमी का दिन इनके लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इन्हें कारोबार में जबरदस्त धन लाभ होगा। साथ ही आय के विभिन्न स्रोत खुलेंगे और कार्यक्षेत्र की समस्याएं दूर होंगी।

    मिथुन राशि के जातक

    इन तीन राजयोग का शुभ परिणाम मिथुन राशि के लोगों के लिए बहुत लाभकारी होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। इसके साथ ही सभी बिगड़े हुए कार्य बनेंगे।

    वृश्चिक राशि के जातक

    वृश्चिक राशि के लिए बसंत पंचमी (Saraswati Puja 2024) का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि इस राशि के लोगों के सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति होगी। साथ ही धन का लाभ होगा। इसके अलावा इन लोगों के जीवन से वे समस्याएं समाप्त होंगी, जो काफी लंबे समय से चल रही थी।

    यह भी पढ़ें: Agarbatti Benefits: पूजा-पाठ के दौरान अगरबत्ती जलाना क्यों माना गया है शुभ? जानें इसके फायदे

    डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।