Move to Jagran APP

Basant Panchami 2023: माता सरस्वती के आशीर्वाद के लिए बसंत पंचमी पर घर ले आएं ये चीजें

Basant Panchami 2023 बसंत पंचमी पर्व में अब कुछ में ही दिन शेष हैं। ऐसे में व्यक्ति को यह जान लेना चाहिए कि इस विशेष दिन किन कार्यों को करने से सभी दुःख दूर हो जाते हैं और माता सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sun, 22 Jan 2023 01:15 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2023 01:15 PM (IST)
Basant Panchami 2023: माता सरस्वती के आशीर्वाद के लिए बसंत पंचमी पर घर ले आएं ये चीजें
Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी के दिन जरूर करें इन चीजों की खरीदारी।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Basant Panchami 2023: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन पर विद्या, बुद्धि और ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा करने से सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। वर्ष 2023 में बसंत पंचमी पर्व को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि अर्थात 26 जनवरी 2023, गुरुवार (Basant Panchami 2023 Date) के दिन मनाई जाएगी। इस विशेष दिन पर पूजा-पाठ के साथ-साथ खरीदारी का भी विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ महत्वपूर्ण वस्तुओं के विषय में बताया गया है, जिन्हें बसंत पंचमी पर्व के दिन खरीदने से विशेष लाभ मिलता है और सभी दुख दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

बसंत पंचमी पर करें इन चीजों की खरीदारी (Basant Panchami 2023 Upay)

  • शास्त्रों में बताया गया है कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की विशेष पूजा की जानी चाहिए। इस दिन देवी सरस्वती की नई तस्वीर या प्रतिमा घर लेकर आएं और ईशान कोन में स्थपित करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बच्चों का पढ़ाई में मन लगा रहता है। साथ ही इससे कई प्रकार के दोष भी दूर हो जाते हैं।

  • इस विशेष दिन पर संगीत अथवा कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को छोटा वाद्य यंत्र जैसे बांसुरी, मंजीरा, तुम्बी इत्यादि को घर लेकर आना चाहिए और सर्वप्रथम इन्हें मां सरस्वती के चरणों में अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों को सभी कार्यों में सफलता मिलती है और रचनात्मक क्रियाओं में पूर्ण सिद्धि प्राप्त होती है। जो लोग संगीत सीखना चाहते हैं उनके लिए इस दिन से शुरुआत करना सबसे फलदाई माना जाता है।

  • बसंत पंचमी पर्व के दिन घर पर मोरपंखी पौधा अवश्य लाएं और इसे पूर्व दिशा में रख दें। इस पौधे को मुख्य द्वार पर भी लगाया जा सकता है। मोरपंखी पौधा मां सरस्वती का प्रिय है और इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है। इसलिए माना जाता है कि इस पौधे को घर पर लगाने से मां सरस्वती का आशीर्वाद सदा परिवार पर बना रहता है।

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ही भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का तिलक हुआ था। इसलिए इस विशेष दिन पर विवाह संबंधित सामग्री लाने से विशेष लाभ मिलता है और ऐसा करने से सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.