Move to Jagran APP

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी पर करें मां सरस्वती के इन मंत्रों का जाप, जरूर मिलेगा मां शारदा का आशीर्वाद

Basant Panchami 2022बसंत पंचमी के दिन ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन का किया जाता है।इस दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मां सरस्वती के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 04 Feb 2022 05:16 PM (IST)Updated: Sat, 05 Feb 2022 04:52 PM (IST)
Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी पर करें मां सरस्वती के इन मंत्रों का जाप, जरूर मिलेगा मां शारदा का आशीर्वाद
बसंत पंचमी 2022 पर करें मां सरस्वती के इन मंत्रों का जाप, जरूर मिलेगा मां शारदा का आशीर्वाद

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन का किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती का प्रकटीकरण हुआ था। इस दिन को सरस्वती जयंती के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के पूजन से विद्या, बुद्धि और ज्ञान का वरदान मिलता है। हिंदू धर्म में इस दिन शिक्षा आरम्भ करने की परंपरा है। साथ ही शिक्षा,साहित्य, संगीत और कला क्षेत्र से जुड़े लोग भी इस दिन मां सरस्वती का पूजन करते हैं। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के पूजन से शिक्षा और परीक्षा में सफलता मिलती है। पंचांग के अनुसार इस साल बसंत पंचमी के 05 फरवरी, दिन शनिवार को मानाई जाएगी। इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 07 मिनट से दिन में 12 बजकर 35 मिनट तक है।

loksabha election banner

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मां सरस्वती के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। पूजन की शुरूआत में मां सरस्वती की वंदना जरूर करें और उन्हें सफेद या पीले रंग के फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है....

1-मां सरस्वती की वंदना –

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजन में मां सरस्वती की वंदना इस मंत्र से करनी चाहिए। इस मंत्र का पाठ करने से विद्यार्थियों को अच्छे अंक, शिक्षा और परीक्षा में सफलता मिलती है।

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।

या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥

या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।

सा माम् पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥1॥

शुक्लाम् ब्रह्मविचार सार परमाम् आद्यां जगद्व्यापिनीम्।

वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्॥

हस्ते स्फटिकमालिकाम् विदधतीम् पद्मासने संस्थिताम्।

वन्दे ताम् परमेश्वरीम् भगवतीम् बुद्धिप्रदाम् शारदाम्॥2॥

2-विद्यारम्भ का मंत्र-

जो लोग बसंत पंचमी के दिन विद्या आरंभ कर रहे हों, उन्हें इस मंत्र का जाप करना चाहिए...

।। ऊँ सरस्वती नमस्तुभ्यं वरदे कामरुपिणि विद्यारंबम करिष्यामि सिद्धिर बावतुमे सधा ।।

3- इस मंत्र का जप बसंत पंचमी के दिन जपने से अज्ञानता और बुराइयों का नाश होता है।

।। ऊँ ऐंग सरस्वतीये नमः ऊँ ।।

4- मां सरस्वती का यह मंत्र पढ़ाई में एकाग्रता और यादाश्शत बढ़ाने में का फल प्रदान करता है...

।। ऊँ ऐम् ह्रीम् क्लीम् महा सरस्वती देव्यै नमः ।।

5- मां सरस्वती का गायत्री मंत्र-

इस मंत्र का जाप करने से जीवन के सभी कष्ट और संकट दूर होते हैं और सभी मनोकामाओं की पूर्ति होती है...

।। ऊँ वागीश्वर्यै विद्महे वाग्वादिन्यै धीमहि तन्नः सरस्वति प्रचोदयात ।।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Koo App

समस्त देशवासियों को बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। #SaraswatiPuja2022

View attached media content - Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 5 Feb 2022

Koo App

ञान, विद्या, धन एवं सुख-समृद्धि की देवी भगवती सरस्वती के पावन पर्व बसंत पंचमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं l माँ सरस्वती पूजा, ये प्राथमिक अध्याय हैं जीवन का, आज मेरी गुड़िया का जन्म दिन हैं और मेरे लिये समक्ष देवीओं का उसमें समावेश हैं। मेरे बच्चों की विधा के लिए मेरे जीवन संघर्ष में शक्ति ने सदैव साथ दिया हैं ।मैं आज माँ को साष्टांग दंडवत् प्रणाम करती हूँ । #BasantPanchami #saraswatipuja #koo

View attached media content - Aartii Naagpal (@aartiinaagpal) 5 Feb 2022

Koo App

वसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ, माँ सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाये जाने वाले इस पावन पर्व पर आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और उन्नति की कामना करता हूँ।

View attached media content - Bharat Bhushan Ashu (@Ashumla) 5 Feb 2022

Koo App

पवित्र बनाने वाली, पोषण देने वाली, बुद्धिमतापूर्वक ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी सरस्वती ज्ञान और कर्म से हमारे यज्ञ को सफल बनाए। 🙏🏼 #BasantPanchami #saraswatipuja

View attached media content - Pragyan Ojha (@pragyanojha) 5 Feb 2022

Koo App

बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। कामना करती हूँ कि माँ सरस्वती सभी के जीवन को ज्ञान एवं सुख-समृद्धि से प्रकाशित करें और ऋतुराज बसंत हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा लेकर आए।

View attached media content - Meenakashi Lekhi (@m_lekhi) 5 Feb 2022

Koo App

विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती की आराधना को समर्पित ”बसंत पंचमी” पर्व के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! सरस्वती माँ का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो, यही कामना करता हूँ। #BasantPanchami

View attached media content - Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) 5 Feb 2022

Koo App

ਮੌਸਮੀ ਰੰਗਾਂ ਤੇ ਚਾਅ-ਮਲ੍ਹਾਰਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਗਟਾਉਂਦੇ, ਖੇੜਿਆਂ ਦੀ ਤਰਜ਼ਮਾਨੀ ਕਰਦੇ ਬਹਾਰ ਦੇ ਇਸ ਤਿਉਹਾਰ ’ਬਸੰਤ ਪੰਚਮੀ’ ਦੀ ਵਧਾਈ। ਦਿਲੋਂ।ਅਰਦਾਸ ਹੈ ਕਿ ਕੁਦਰਤ ਦੀ ਗੋਦ ’ਚ ਖਿੜ੍ਹਿਆ ਚੌਗਿਰਦਾ, ਮਹਿਕਦੀ ਆਬੋ-ਹਵਾ ’ਚ ਉੱਡਦੀਆਂ ਪਤੰਗਾਂ, ਤੇ ਇਸ ਰੁੱਤ ਦੇ ਰੰਗਾਂ ਸੰਗ ਰੰਗੀਨ ਹੋਇਆ ਇਹ ਤਿਉਹਾਰ ਤੁਹਾਡੇ ਸਾਰਿਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰ ਦੇਵੇ। #BasantPanchami

View attached media content - Bikram Singh Majithia (@Bikram_Singh_Majithia) 5 Feb 2022

Koo App

ਬਸੰਤ ਪੰਚਮੀ ਦੀਆਂ ਆਪ ਸਭਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਵਧਾਈਆਂ ਜੀ 🙏🏻 ਆਪ ਸਭਨਾਂ ਦੇ ਜੀਵਨ ਵਿੱਚ ਵਿਕਾਸ, ਸਮਰਿੱਧੀ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੀ ਹਾਂ। ਮਾਂ ਸਰਸਵਤੀ ਸਭਨਾਂ ਦੇ ਸਿਰ ’ਤੇ ਆਪਣਾ ਮਿਹਰ ਭਰਿਆ ਹੱਥ ਰੱਖਣ। #BasantPanchami

View attached media content - Malvika Sood (@malvikasood) 5 Feb 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.