विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जून 2026 में विवाह और सगाई के लिए शुभ मुहूर्त, नोट करें सही डेट और नियम

Published: Thu, 28 May 2026 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2026 12:27 PM (IST)

जून 2026 में विवाह और सगाई के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं, एस्ट्रोपत्री चंद्रेश शर्मा से जानिए जून में सगाई और शादी के लिए शुभ मुहूर्त?

जून 2026 में विवाह-सगाई के लिए शुभ मुहूर्त

जून 2026 में विवाह-सगाई के लिए शुभ मुहूर्त

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

चंद्रेश शर्मा, एस्ट्रोपत्री। जून का महीना विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए बहुत खास माना जाता है। इस समय ग्रह-नक्षत्रों की चाल ऐसी होती है जो नए रिश्तों की शुरुआत के लिए बहुत अच्छा संकेत देती है। अगर आप जून 2026 में शादी या सगाई का विचार कर रहे हैं, तो सही दिन का चुनाव करना बहुत जरूरी है ताकि आगे का जीवन सुख और शांति से बीते।

पंचांग के हिसाब से जून में कई ऐसी तारीखें हैं जो मांगलिक कामों के लिए बहुत फलदाई हैं। जब हम सही समय पर शुभ कार्य करते हैं, तो उसका असर लंबे समय तक रहता है और आने वाला समय खुशियों से भरा होता है। बस ध्यान रहे कि जल्दबाजी में फैसला न लें और सब कुछ सोच-समझकर ही तय करें।

जून 2026 में शादी की शुभ तारीखें

पंचांग को देखें तो जून 2026 में शादी या सगाई के लिए कई अच्छे दिन मिल रहे हैं। आप अपनी सुविधा के हिसाब से इनमें से किसी एक दिन का चुनाव कर सकते हैं। 

19 जून 2026 (गुरुवार) 

20 जून (शुक्रवार)

23 जून (सोमवार)

24 जून (मंगलवार)

25 जून (बुधवार)

26 जून (गुरुवार)

 27 जून (शुक्रवार)

28 जून (शनिवार) 

29 जून (रविवार) 

इन सभी तारीखों को शुभ माना गया है। इन दिनों में ग्रहों की जो स्थिति है, वह वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल को बढ़ाती है। ये तारीखें शुभ कार्यों के लिए ऊर्जा से भरी हुई हैं और नए जोड़ों के लिए एक अच्छी नींव रखने में मदद करती हैं।

कुंडली मिलान और मुहूर्त के नियम 

ध्यान रहे कि उपरोक्त मुहूर्त सामान्य रूप से शुभ होते हुए भी, प्रत्येक वर-वधू की कुंडली अलग होती है। इसलिए केवल तारीख देखकर विवाह तय करना उचित नहीं है। शास्त्रों के अनुसार लग्न शुद्धि, चंद्र शुद्धि एवं तारा शुद्धि का विचार करना अनिवार्य है।

लग्न शुद्धि: विवाह के समय लग्न में शुभ ग्रह होने चाहिए और पाप ग्रहों का प्रभाव नहीं होना चाहिए।  

चंद्र शुद्धि: वर-वधू की राशि से चंद्रमा 4, 8, 12वें स्थान पर नहीं होना चाहिए। चंद्र बल कमजोर होने पर मानसिक अशांति रहती है।  

तारा शुद्धि: वर-वधू के जन्म नक्षत्र से विवाह के दिन का नक्षत्र 3, 5, 7वां नहीं होना चाहिए। यह दांपत्य जीवन को प्रभावित करता है।  

मुहूर्त चयन के लिए विशेष परामर्श 

ऊपर दी गई तारीखें सामान्य रूप से शुभ हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर किसी के लिए वो एक जैसी ही फल दें। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि तारीख फाइनल करने से पहले किसी जानकार विद्वान से वर-वधू की कुंडली जरूर मिलवा लें। वे गोत्र, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति देखकर बता पाएंगे कि इनमें से कौन सा दिन आपके लिए सबसे बढ़िया है। कभी-कभी जो दिन सबके लिए अच्छा होता है।

सही मुहूर्त में विवाह करना क्यों जरूरी?

वह किसी विशेष जोड़े के लिए नहीं होता। सही मुहूर्त में किया गया विवाह जीवनभर सुख और समृद्धि लाता है, इसलिए अपनी कुंडली का दिखाकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं और आने वाले समय को मंगलमय बनाएं। कुंडली मिलान कि लिए आप आप एस्ट्रोपत्री के अनुभवी ज्योतिषियों से भी सहायता ले सकते हैं। 

जून 2026 विवाह के लिए बेहद अनुकूल महीना है। 19, 20, 23 से 29 जून तक की तिथियां मांगलिक कार्यों हेतु उपलब्ध हैं। परंतु शास्त्रीय नियमों का पालन करते हुए कुंडली मिलान और मुहूर्त शोधन के बाद ही अंतिम निर्णय लें। सही मुहूर्त में किया गया विवाह जीवनभर सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करता है।

लेखक: श्री चंद्रेश शर्मा, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com

यह भी पढ़ें- जून 2026 में कब लगेगा पंचक? जानें तिथि, महत्व और अशुभ प्रभावों से बचने के उपाय

यह भी पढ़ें- जून में आ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरे महीने का कैलेंडर