विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्यार, पैसा और आकर्षण का 'सीक्रेट': अंगूठे में एक चांदी का छल्ला कैसे बदलता है शुक्र की चाल?

Published: Sun, 19 Jul 2026 02:30 PM (IST)

हस्तशास्त्र और ज्योतिष में अंगूठे के नीचे का शुक्र पर्वत प्रेम, सुख-समृद्धि और आकर्षण का प्रतीक है। शुद्ध चांदी का ...और पढ़ें

अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने के ज्योतिषीय लाभ (Picture Credits- AI Image)

अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने के ज्योतिषीय लाभ (Picture Credits- AI Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तशास्त्र और ज्योतिष में हाथ का प्रत्येक भाग का अपना खास महत्व होता है। इन्हीं में से एक अंगूठे के नीचे का हिस्सा, जिसे शुक्र पर्वत के नाम से जाना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, यदि यह भाग संतुलित और उभरा हुआ हो तो व्यक्ति के जीवन में प्यार, सुख-समृद्धि और आकर्षण बनी रहती है। यदि अंगूठा खाली हो, तो यह शुक्र को कमजोर करने का काम करता है।

हस्तशास्त्र के मुताबिक, अंगूठे के नीचे स्थित शुक्र पर्वत व्यक्ति के प्यार, मैरिड लाइफ, खुबसूरती, विलासिता, कला, आकर्षण और सामाजिक व्यवहार को दर्शाता है। यदि यह पर्वत संतुलित हो तो व्यक्ति का स्वभाव मिलनसार, आत्मविश्वासी और सुख-संपन्न माना जाता है। वहीं अधिक दबा हुआ या कमजोर शुक्र वैवाहिक रिश्ते में तनाव, अस्थिरता, आत्मविश्वास की कमी के साथ भौतिक सुख-संपदा में बाधा डालने का काम करता है।

चांदी का छल्ला अंगूठे में धारण करने से क्या होता है? 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुद्ध चांदी का खुला छ्ल्ला अंगूठे में धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होने के साथ शुक्र और चंद्रमा दोनों मजबूत होते हैं। वैदिक ज्योतिष में चांदी का संबंध चंद्र और शुक्र ग्रह से होता है, इसलिए यह मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और आकर्षण को बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि यह उपाय प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जैसा प्रभावी हो, ऐसा किसी भी तरह का प्रामाणिक अध्ययन से सिद्ध नहीं हुआ है।

परंपरागत मान्यताओं के मुताबिक, महिलाओं को बाएं हाथ के अंगूठे और पुरुषों को दाएं हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए। इसे सोमवार या शुक्रवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि, अंगूठी का छल्ला शुद्ध चांदी से बना हो, बिना जोड़ वाला होने के साथ टूटा-फूटा न हो।

astrology palmistry benefits of wearing silver ring on thumb for mount of venus

ज्योतिष विद्या में शुक्र का महत्व

यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में शुक्र पहले से ही काफी मजबूत स्थिति में हो या किसी अन्य ग्रह की स्थिति अलग तरह के उपाय की मांग करती हो, तो बिना सलाह के उपाय करने से बचें।

अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने का उपाय हस्तरेखा और ज्योतिष की पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। जिसका असल उद्देश्य शुक्र से जुड़े गुण (प्यार, आकर्षण, सुख-सुविधा और आत्मविश्वास) को बढ़ाना है। लेकिन इसे किसी भी तरह से चमत्कारिक उपाय के तौर पर नहीं देखना चाहिए। कोशिश करें कि, व्यक्तिगत ज्योतिषीय उपाय अपनाने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से अपनी जन्मकुंडली और हस्तरेखा दिखाएं।

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: राहु पर्वत पर खुजली होना किस बात का संकेत माना जाता है?

यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: शुक्र पर्वत पर गोले का निशान लग्जरी बहुत देता है, लेकिन ये चेतावनी भी पढ़ लें

दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।