Ashadh Month 2023: इस दिन से हो रहा है आषाढ़ मास का शुभारंभ, जानिए इस पवित्र महीने का महत्व
Ashadh Month 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास जल्द ही शुरू होने वाला है। इस पवित्र मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु जी की पूजा का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ का महीना और क्यों माना जाता है इसे महत्वपूर्ण?
नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Ashadh Month 2023 Start Date: हिंदू पंचांग में बताए गए सभी महीनों का अपना-अपना महत्व है। इन्हीं से एक आषाढ़ मास, जल्द शुरू होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, यह विक्रम संवत का चौथा महीना है। इस मास का हिन्दू धर्म में विशेष अध्यात्मिक महत्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। साथ ही इस पवित्र महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं। जिनमें से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और देवशयनी एकादशी प्रमुख हैं। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ मास, मुहूर्त, महत्व और नियम?
कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ मास 2023? (Ashadh Month 2023 Date)
हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 04 जून सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन 05 जून सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार आषाढ़ मास 05 जून 2023, सोमवार के दिन से होगा।
क्या है आषाढ़ मास का महत्व? (Ashadh Month 2023 Importance)
वैदिक धर्मग्रन्थों में बताया गया है कि आषाढ़ मास में भगवान विष्णु और भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक को पुण्य के समान फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ आषाढ़ मास में पड़ने वाली योगिनी एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति को गौ और 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ इस मास में गुरुओं की पूजा और उनकी सेवा का भी विशेष महत्व है।
आषाढ़ मास में करें यह कार्य (Ashadh Month Niyam)
आषाढ़ मास को वर्षा ऋतू का महीना भी कहा गया है। जिस वजह से मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस मास में व्यक्ति को पौष्टिक और संतुलित आहार का ही सेवन करना चाहिए। इसके साथ तैलीय चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति कई प्रकार की बिमारियों से दूर रह सकता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।