Move to Jagran APP

Apara Ekadashi 2021 Puja Mantra: आज अपरा एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, होगी भगवान विष्णु की कृपा

Apara Ekadashi 2021 Puja Mantra आज अपरा एकादशी है। आज के दिन विष्णु भगवान की पूजा करने का विधान है। एका​दशी के दिन उनके मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है और उससे उनकी कृपा भी प्राप्त होती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 07:10 AM (IST)
Apara Ekadashi 2021 Puja Mantra: आज अपरा एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, होगी भगवान विष्णु की कृपा
Apara Ekadashi 2021 Puja Mantra: आज अपरा एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, होगी भगवान विष्णु की कृपा

Apara Ekadashi 2021 Puja Mantra: आज अपरा एकादशी है। आज के दिन विष्णु भगवान की पूजा करने का विधान है। सृष्टि की रचना हुई तो ब्रह्मा, विष्णु और महेश को त्रिदेव के रूप में जाना गया। इन तीनों देवताओं के अलग-अलग कार्य सौंपे गए। ब्रह्मा ने सृष्टि रचना और महादेव शिव ने संहारक की भूमिका निभाई। वहीं, भगवान विष्णु रक्षक की जिम्मेदारी ली, जिसमें सृष्टि को पाप रहित बनाने की जिम्मेदारी थी, इसीलिए हर युग में अवतार भी लेते हैं। पालनहार विष्णु की पूजा हर गुरुवार के दिन तो होती है, लेकिन एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। एका​दशी के दिन उनके मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है और उससे उनकी कृपा भी प्राप्त होती है।

loksabha election banner

प्रमुख विष्णु मंत्र

1. विष्णु स्मरण मंत्रः

ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय

पुराणों के अनुसार, यह मंत्र विष्णु जी का मूल मंत्र है। जो उन्हें बेहद पंसद है। विष्णु जी के स्मरण करने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है। भक्त प्रह्लाद और ध्रुव ने इसी मंत्र के जाप से प्रभु की कृपा प्राप्त की।

2. विष्णु धन प्राप्ति मंत्रः

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर. भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन् आ नो भजस्व राधसि।।

भगवान विष्णु जी का यह मंत्र ऋग्वेद से लिया गया है। व्यक्ति जीवन में धन-संपत्ति का अभाव होने पर विष्णु के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इसका अर्थ है, हे लक्ष्मीपते! आप साधारण दानदाता ही नहीं, बल्कि महादानी हैं।

3. विष्णु गायत्री मंत्रः

ॐ नारायणाय विद्महे

वासुदेवाय धीमहि

तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।

विष्णु गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। पंरतु इस मंत्र का विधि-विधान से जाप करना चाहिए। व्यक्ति को तभी इसका फल मिलता है।

4. विष्णु पंचरूप मंत्र

ॐ अं वासुदेवाय नम:

ॐ आं संकर्षणाय नम:

ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

ॐ नारायणाय नम:

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.