Move to Jagran APP

01 सितंबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, बिजनेस और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today अनंत चतुर्दशी पर पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 01 सितंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 12:44 PM (IST)
01 सितंबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, बिजनेस और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
01 सितंबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, बिजनेस और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: अनन्त चतुर्दशी।

विशेष: पंचक।

आज की भद्रा: प्रात: 09:39 बजे से रात्रि के 10:16 बजे तक।

राशिफल

मेष: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन क्रोध एवं भावुकता पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: रिश्तों में मधुरता आएगी। आधीनस्थ कर्मचारी मित्र या भाई से सहयोग मिल सकता है, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिल सकता है।

सिंह: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। वाणी पर संयम न रखने से व्यर्थ की उलझनें और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।

तुला: उदर विकार या त्वचा का रोग हो सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे व्यक्तिगत प्रतिष्ठा प्रभावित हो। वाणी पर संयम रखें और सतर्कता बरतते हुए कार्य करें।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि होगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। 

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

कुंभ: पिता या धर्म गुरु से विवाद हो सकता है। रचनात्म्क कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.