Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amalaki Ekadashi Upay: आमलकी एकादशी के दिन जरुर करें ये उपाय, बनी रहेगी विष्णु जी की कृपा

    Amalaki Ekadashi Upay आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और आज गुरुवार भी है। यह तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। साथ ही गुरुवार का दिन भी विष्णु जी को ही समर्पित है। एकादशी तिथि 25 मार्च सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी।

    By Shilpa SrivastavaEdited By: Updated: Thu, 25 Mar 2021 03:40 PM (IST)
    Hero Image
    Amalaki Ekadashi Upay: आमलकी एकादशी के दिन जरुर करें ये उपाय, बनी रहेगी विष्णु जी की कृपा

    Amalaki Ekadashi Upay: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और आज गुरुवार भी है। यह तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। साथ ही गुरुवार का दिन भी विष्णु जी को ही समर्पित है। एकादशी तिथि 25 मार्च सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी जो शुक्रवार सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। इस दिन विष्णु जी की पूजा के साथ-साथ आंवले के वृक्ष की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो व्यक्ति को धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं आमलकी एकादशी के ये खास उपाय:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आमलकी एकादशी के दिन करें ये उपाय:

    1. बिजनेस संबंधी किसी कार्य में सफलता के लिए आपको आंवले का वृक्ष लगाना चाहिए। साथ ही उसकी देखभाल एक पूरे महीने की जानी चाहिए।

    2. खुद के विवाह के लिए या अपनी संतान के विवाह के लिए अगर कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है तो आंवले के वृक्ष के पास जाएं। फिर उसके आस-पास की भूमि को गोबर से लेप दें। फिर पेड़ की जड़ में एक वेदी बनाएं। फिर उस कलश को स्थापित करें और सभी देवगणों, तीर्थों और सागर के जल को कलश में आमंत्रित करें। फिर कलश के ऊपर 5 आंवले के पत्ते रख दें। कलश को अगर चंदन का लेप लगाएंगे को अच्छा होगा। फिर कलश को लाल या पीले रंग के साफ और कोरे वस्त्र से ढक दें। इस पर श्री विष्णु भगवान की मूर्ति या तस्वीर रख दें। फिर धूप-दीप जलाएं। भगवान की पूजा करें। अगर संभव हो तो आंवले के वृक्ष की एक टहनी घर ले आएं और उसे उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें। इसकी विधि-विधान के साथ पूजा करें और फिर द्वादशी के दिन ब्राह्मण को भोजन कराएं। फिर दक्षिणा दें। कलश और भगवान की मूर्ति का दान कर दें।

    3. 21 ताजा पीले फूल लें और उसकी माला बनाएं। फिर इन्हें श्री हरि को अर्पित करें। नरसिम्हा भगवान को खोए की मिठाई का भोग लगाएं। इससे अगर आप जिंदगी के नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं तो मदद मिलेगी।

    4. अगर आप विष्णु जी की विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं और आंवले का फल अर्पित करते हैं तो व्यक्ति को उसका मनचाहा प्यार प्राप्त होता है।

    5. अगर आप जीवन में ऐश्वर्य पाना चाहते हैं तो आपको सुबह स्नान के बाद विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए। फिर पूजा हो जाने के बाद एकाक्षी नारियल को एक पीले रंग के कपड़े में बांध लें। इसे अपने पास संभालकर रख लें।

    6. कार्य में दोगुना फल प्राप्त करने के लिए आंवले के पेड़ को या उसके फल को छूकर प्रणाम करें।

    7. ऑफिस में अगर स्थितियां खराब हैं तो आंवले के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए। फिर इसकी जड़ की थोड़ी-सी मिट्टी लेकर माथे पर लगाएं।

    8. अगर आप जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो आीपको आंवले के पेड़ के तने पर सात बार सूत का धागा लपेटना होगा। साथ ही घी का दीपक जलाना चाहिए।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'