विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंगाली दूर करेंगे अक्षय तृतीया के ये गुप्त दान, तिजोरी में नहीं होगी धन की कमी

Published: Sun, 05 Apr 2026 04:30 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2026 04:44 PM (IST)

अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya 2026) का दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है।

Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया के दान। (Ai Generated Image)

Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया के दान। (Ai Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया की तिथि को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जिसका मतलब है कि इस दिन (Akshay Tritiya 2026) किया गया कोई भी शुभ काम या दान का फल कभी समाप्त नहीं होता है। यह पर्व धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं का गुप्त दान करने से न केवल कंगाली दूर होती है, बल्कि पुराने कर्ज और आर्थिक बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किए जाने वाले उन महादान के बारे में, जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

Akshay Tritiya 2026 daan list 1

Ai Generated Image

करें ये गुप्त दान

  • जल से भरा कलश - अक्षय तृतीया पर जल का दान सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। किसी प्यासे को पानी पिलाना या किसी मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करने से कुंडली के अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है और घर में बरकत आती है।
  • सत्तू और गुड़ का दान - गर्मी के मौसम में सत्तू का दान अच्छी सेहत और सौभाग्य दोनों के लिए फलदायी माना गया है। गुप्त रूप से सत्तू और गुड़ का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और धन के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
  • मिट्टी के पात्र और पंखा - हाथ से चलने वाले पंखे या मिट्टी के बर्तनों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही कारोबार और करियर में उन्नति के योग बनते हैं।
  • स्वर्ण या चने की दाल - अगर आप सोना नहीं खरीद सकते, तो सोने के समान फल देने वाली चने की दाल का दान करें। यह बृहस्पति ग्रह को मजबूत करता है, जिससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।
  • जूते-चप्पल और छाता - इस दिन जरूरतमंदों को छाता या चप्पल दान करने से राहु-केतु के दोष शांत होते हैं और अचानक आने वाली विपत्तियों से रक्षा होती है।

दान करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • दान हमेशा गुप्त होना चाहिए, यानी इसका दिखावा न करें। कहा जाता है कि दाएं हाथ से किए दान का पता बाएं हाथ को भी न चले, तभी वह फलदायी होता है।
  • दान हमेशा प्रसन्न मन और निस्वार्थ भाव से करें।
  • तामसिक चीजों का दान न करें।

यह भी पढ़ें- आखिर कब और क्यों मनाई जाती है अक्षय तृतीया, जानिए किस मुहूर्त में घर लाएं सोना?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।