विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aamlaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, जागेगा सोया हुआ भाग्य

Published: Fri, 06 Feb 2026 12:30 PM (IST)

आमलकी एकादशी (Aamlaki Ekadashi 2026) भगवान विष्णु और शिव जी दोनों को समर्पित है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में ...और पढ़ें

Aamlaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर करें ये काम। Ai Generated

Aamlaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर करें ये काम। Ai Generated

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aamlaki Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन आमलकी एकादशी एक ऐसा विशेष अवसर है, जब श्री हरि विष्णु और शिव जी की कृपा एक साथ प्राप्त की जा सकती है। फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली इस एकादशी को आंवला एकादशी भी कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी का व्रत 27 फरवरी को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन आंवले के वृक्ष की उत्पत्ति हुई थी, जिसे भगवान विष्णु और शिव दोनों का प्रिय माना जाता है। वहीं, अगर इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित की जाएं, तो व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग सकता है और आर्थिक बाधाएं दूर हो सकती हैं, तो आइए उन खास सामग्री के बारे में जानते हैं।

03_08_2020-shivling_jagran_202083_204036 (2)

शिवलिंग पर क्या अर्पित करें?

आंवले का रस और फल

आमलकी एकादशी के दिन शिवलिंग पर आंवले का फल चढ़ाना या आंवले के रस मिश्रित जल से अभिषेक करना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे जीवन में आरोग्यता आती है और बड़े से बड़े रोगों से मुक्ति मिलती है।

दूध में केसर मिलाकर

इस एकादशी पर दूध में थोड़ा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से यश और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही करियर में तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

बिल्व पत्र और शमी पत्र

इस शुभ दिन पर शिवलिंग पर 11 बिल्व पत्र और 11 शमी पत्र अर्पित करें। ध्यान रहे कि बिल्व पत्र कटे-फटे न हों और उन पर चंदन से 'राम' नाम लिखा हो।
ऐसा करने से कुंडली से ग्रहों के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है।

गन्ने का रस

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो आमलकी एकादशी पर शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें। इससे घर में माता लक्ष्मी का स्थिर वास होता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है।

पूजन मंत्र

  • ॐ केशवाय नमः।।
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्मी नारायण नमः।।
  • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

यह भी पढ़ें- Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी पर करें भगवान विष्णु के 108 नामों का जप, मिलेगी सुख-समृद्धि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।