21 जनवरी 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों को बिजनेस और शिक्षा में सफलता मिलेगी, मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 जनवरी 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।
Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का पर्व एवं त्योहार: अन्नपूर्णा अष्टमी।
राशिफल
मेष: भावुकता में नियंत्रण रखें। कालसर्प का प्रभाव रहेगा। इस कारण से कर्मक्षेत्र में बाधाएं रहेंगी। अपनों से तनाव मिलेगा। ईश्वर की पूजा में मन लगाएं, शांति मिलेगी।
वृष: ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
मिथुन: दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
कर्क: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, लेकिन रोग या विरोधी तनाव दे सकता है। वाणी पर संयम रखें। मधुर संबंध बनेंगे।
कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक योजना साकार होगी। व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।
तुला: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।
मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, जबकि निजी सुख में व्यवधान आएगा। कुछ आर्थिक तनाव मिलेगा एवं कुछ पारिवारिक तनाव मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।
मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।