Move to Jagran APP

11 अक्टूबर 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 11 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज का दिन किन राशि के जातकों के लिए लेकर आया है खुशखबरी।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 05:02 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 03:42 PM (IST)
11 अक्टूबर 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन सुखमय होगा
Horoscope Today: जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या से चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। घर के मुखिया या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

वृष: आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मिथुन: संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है, लेकिन सतर्क होकर यात्रा करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

कन्या: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: यात्रा देशाटन में व्यवधान आ सकते हैं। सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति भी आ सकती है, लेकिन सतर्कता से यात्रा करें।

मीन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.