Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 30 November 2022: आज इन जातकों को मिलेगा पिता और भाई का सहयोग, देखिए आज का राशिफल

aj ka Rashifal 30 November 2022 राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ राशियों को देशाटन का मौका मिलेगा तो कुछ को अपने पिता भाई का। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Wed, 30 Nov 2022 12:00 AM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 04:59 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 30 November 2022: आज इन जातकों को मिलेगा पिता और भाई का सहयोग, देखिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 November 2022: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन।

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 30 November 2022: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करता है। आज 30 नवंबर, 2022 बुधवार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन। कल से पंचक शुरू हो चुका है जो 04 दिसम्बर प्रात: 06:16 बजे पर समाप्त होगा। इसके साथ आज के दिन भद्रा प्रात: 08:59 बजे से रात्रि के 08:11 बजे तक रहेगा। राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा इसकी सम्भावना अधिक है। साथ ही आज के दिन कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन्हें अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होंगे। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक और दिशाशूल उत्तर होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए बुधवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाई, पिता का भी सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

चल या अचल संपत्ति में धन व्यय होगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.