Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 30 March 2023: वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़िए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 March आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन कई जातकों के लिए अच्छा जाने वाला है लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayPublished: Thu, 30 Mar 2023 12:00 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 07:38 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 30 March 2023: वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़िए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 March 2023: पढ़िए आज का राशिफल

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 30 March 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इनका आंकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। राशिफल के अनुसार आज यानि 30 मार्च 2023, गुरुवार के दिन कुछ राशियों के जीवन में बदलाव आएंगे। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के दिन माता की विधि-विधान से उपासना की जाती है। तो आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए गुरुवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

गुरु के अस्त होने से कर्मक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक प्रवृत्ति, राम चरित मानस का पाठ विशेष फलदायी होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

गुरु का अस्त होना आपके लिए लाभदायी होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

गुरु का अस्त होना आपके लिए कष्टदायी है। कर्मक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। साथ ही साथ दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। गाय को चना और गुड़ खिलाएं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

गुरु के अस्त होने से पिता या धर्म गुरू का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ या पीली चीजों का दान आपके लिए लाभदायी है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

गुरु का अस्त होना संतान के स्वभाव में परिवर्तन कर सकता है। चने की दाल और गुड़ प्रत्येक गुरुवार को गायों को खिलाएं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

गुरु का अस्त होना निजी जीवन में तनाव उत्पन्न कर सकता है। व्यर्थ की उलझनें दें सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

गुरु का अस्त होना आपके लिए लाभदायी होगा। विरोधी परास्त होंगे। चली आ रही परेशानियां दूर होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

गुरु का अस्त होने से धन हानि की आशंका है। रुपए-पैसे के मामले में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

गुरु का अस्त होना पारिवारिक और शारीरिक कष्ट दे सकता है। पीली वस्तुओं का दान करें। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

गुरु के अस्त होने से भाई-बहन, पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ भी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

गुरु के अस्त होने से आर्थिक स्थिति में अंकुश लग सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

गुरु के अस्त होने से स्वास्थ्य और कर्मक्षेत्र में असर आ सकता है। इस कालखंड में मित्र और साझेदारी में चल रहें व्यवसाय के प्रति सचेत रहें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.