Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 29 March 2023: आज चैत्र दुर्गाष्टमी, दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 29 March Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन देवी माता महागौरी की पूजा का विधान है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Wed, 29 Mar 2023 12:00 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 07:12 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 29 March 2023: आज चैत्र दुर्गाष्टमी, दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 29 March 2023: दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 29 March 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इनका आंकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। राशिफल के अनुसार, आज यानी 29 मार्च 2023, बुधवार के दिन कुछ राशियों का आस्था के प्रति लगाव बढ़ सकता है, साथ ही उनकी धार्मिक कार्यों में रुची बढ़ सकती है।

loksabha election banner

आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। आज के दिन है माता महागौरी की विधि-विधान से उपासना की जाती है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसका समापन आज 29 मार्च, बुधवार को रात्रि 09 बजकर 07 मिनट पर हो जाएगा और इसी समय से सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

भाई-बहन का सहयोग रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन प्रियजन पीड़ा मिल सकती है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। यात्रा संभव।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

सनातन धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयेाग लेने में सफलता मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रोग या विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

किसी तरह का जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

व्यावसायिक योजना सफल होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.