Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 23 March 2023: इन राशियों के लिए कैसा रहेगा चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 March आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Thu, 23 Mar 2023 12:00 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2023 08:17 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 23 March 2023: इन राशियों के लिए कैसा रहेगा चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा सभी जातकों का गुरुवार का दिन

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 23 March 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। राशिफल के अनुसार आज का दिन आज 23 मार्च 2023, गुरुवार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। साथ ही आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज के दिन माता ब्रह्माचारिणी की उपासना विधान है। आज चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। तो आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए गुरुवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

राहु, शुक्र व चंद्र की युति भावुकता में वृद्धि करेगी। परिवार के साथ रहें। धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन व कार्य आपके लिए सुखद होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

राहु, शुक्र व चंद्र की युति भाई-बहन या किसी प्रियजन से पीड़ा दे सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

व्यावसायिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। उपहार या सम्मान भी संभव है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। भागदौड़ रहेगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में रुचि लेंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.