Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 2 December 2022: कुंभ राशि के जातकों को संतान की ओर से मिलेगी गुड न्यूज, जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 December 2022 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से कई राशियों को अचानक धन लाभ रहेगा लेकिन कई राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 02 Dec 2022 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 05:12 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 2 December 2022: कुंभ राशि के जातकों को संतान की ओर से मिलेगी गुड न्यूज, जानिए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 December 2022: जानिए शुक्रवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 2 December 2022: मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि सुबह 6 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 3 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 39 तक रहेगा। इसके साथ ही आज सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 30 मिनट से अगले दिन 3 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य के. ए. दुबे पद्मेश से कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका शुक्रवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सुखद रहने वाला है। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

इस राशि के जातक संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन काफी शुभ जाने वाला है। दांपत्य जीवन को सुखद बनाएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

भाई-बहनों के कारण तनाव दे सकता है। उदर विकार या त्वचा का रोग के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

पारिवारिक सुख में वृद्धि कराएगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

इस राशि को व्यावसायिक और पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालेगा। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.