17 अप्रैल 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि
Aaj Ka Rashifal पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।
आज का दिशाशूल : उत्तर।
आज का राहुकाल : मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्यौहार : प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी।
संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 19 घंटे 27 मिनट तक तत्पश्चात पूर्णिमा, हस्त नक्षत्र 21 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र, व्याघात योग 14 घंटे 57 मिनट तक तत्पश्चात हर्षण योग, कन्या में चंद्रमा।
राशिफल
मेष राशि (Aries): रोग और शत्रु प्रभावी होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष राशि (Taurus): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मिथुन राशि (Gemini): किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer): व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
सिंह राशि (Leo): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।
कन्या राशि (Virgo): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
तुला राशि (Libra): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
धनु राशि (Sagittarius): धार्मिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मकर राशि (Capricorn): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Aquarius): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।
मीन राशि (Pisces): राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद