विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 13 January 2023: मंगल हो रहे हैं मार्गी, इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता और धनलाभ

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Fri, 13 Jan 2023 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2023 04:35 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 13 January 2023 ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्रवार का दिन ग्रहों के हिसाब से काफी खास होने ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 13 January 2023: जानिए शुक्रवार का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 13 January 2023: जानिए शुक्रवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 13 January 2023: माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। आज का दिन ज्योतिष गणना के अनुसार काफी खास है। क्योंकि बुध ग्रह उदय हो रहे हैं। इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो रहे हैं। इस अवस्था में 30 अक्टूबर तक रहेंगे। बुध के उदय होने से जहां कई राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं, मंगल के मार्गी होने से कई राशियों की परेशानी बढ़ेगी। जानिए के. ए. दुबे पद्मेश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा भी संभव।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन में प्रगति होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रोग या विरोधी मानसिक पीड़ा देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम फलदायी होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नया अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

शनि, शुक्र व सूर्य की युति आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के विवादों से बचें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

शनि, सूर्य व शुक्र आपकी राशि से बारहवें होंगे। जिससे पारिवारिक और व्यावसायिक तनाव मिलेंगे। विरोधी परास्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

शनि, शुक्र व सूर्य की युति शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता देगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।