विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 11 January 2023: बुधवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Wed, 11 Jan 2023 12:00 AM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2023 07:31 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 11 January आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज का दिन ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 11 January 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन।
Aaj Ka Rashifal 11 January 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 11 January 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। ज्योतिष विद्वान ग्रह एवं गणनाओं के आधार पर भविष्यवानियां की जाती हैं। आज 11 जनवरी, 2023 बुधवार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज बुधवार के भगवान गणेश की उपासना का विधान है। आज सौभाग्य योग- दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 जनवरी दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है। आज राहुकाल दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा और यम गण्ड सुबह 8 बजकर 20 मिनट से 9 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए बुधवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। पारिवारिक मामलों में उलझे रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। फिर भी निजी सुख में व्यवधान रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। जीवनाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

भाई या बहन अथवा अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

उच्च अधिकारी या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है। यद्यपि पारिवारिक तनाव रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।