नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 08 February 2023: आज 08 फरवरी, 2023 बुधवार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। पंचांग के अनुसार आज अतिगण्ड योग 8 फरवरी तक दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शाम 06 बजकर 45 मिनट तक।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। निजी सुख में व्यवधान आएगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
भाई-बहन का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। घर की महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। महिला अधिकारी या घर की मुखिया से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण से तनाव मिल सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।