नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Aaj Ka Rashifal 05 February 2023: आज 05 फरवरी, 2023 रविवार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज माघ पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही आज संत रविदास जयंती मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार आज आयुष्मान योग दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक होगा और पुष्य नक्षत्र सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है।
शुभ समय की बात करें तो आज रवि पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। आज रवि पुष्य योग सुबह 05 बजकर 56 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा और यही समय सर्वार्थ सिद्धि योग का भी है। आज राहुकाल शाम 05 बजकर 15 मिनट से शाम 06 बजकर 52 मिनट तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। आज की भद्रा शाम 05 बजकर 56 मिनट से 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। नेत्र या उदर विकार कष्टदायी हो सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।