नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Aaj Ka Rashifal 04 February 2023: आज 04 फरवरी, 2023 शनिवार माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज आयुष्मान योग दोपहर 01 बजकर 52 मिनट से 5 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक होगा और अपुष्य नक्षत्र सुबह 09 बजकर 16 मिनट से 5 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है।

आज राहुकाल सुबह 9 बजकर 39 मिनट से सुबह 11 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। आज की भद्रा रात्रि के 09 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ, 05 फरवरी को प्रात: 10 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए शनिवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसयिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

शनि के अस्त होने से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रक्तचाप और वायु विकार के रोगी विशेष ध्यान रखें। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शनि की साढ़े-साती मानसिक तनाव देगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Edited By: Shantanoo Mishra