Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 02 June 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

Aaj Ka Rashifal 02 June आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज का दिन कई जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। तो आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन?

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Fri, 02 Jun 2023 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2023 07:12 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 02 June 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन
दैनिक राशिफल से जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Aaj Ka Rashifal 02 जून 2023: राशिफल के अनुसार, आज यानी 02 जून 2023, शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। वहीं, कुछ जातकों को आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेंगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन?

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन जातक के लिए लाभदायक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से निजात मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। रात्रि के समय पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन जातक का ऊर्जावान रहने वाला है। आज जातक अधिकतर समय परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे। परिवार की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे। दिन के अंत में सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य के लिए चिंतित रह सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्राओं का प्लान बना सकते हैं। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन जातक भावनात्मक नजरिया रखेंगे। अनावश्यक कार्यों में धन और ऊर्जा नष्ट कर सकते हैं। आज कोई निकट का व्यक्ति जातक के साथ विश्वासघात कर सकता है, जिससे मन दुखी हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आकस्मिक यात्रा के योग हैं। सर्दी जुकाम से ग्रसित होने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज के दिन जातक अपना समय आलस में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण महत्वपूर्ण कार्य समय पर न होने के कारण मानसिक तनाव महसूस करेंगे। बड़े भाई के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारिक वर्ग आज कार्य में नीरसता महसूस करेंगे। धन व्यय अधिक करेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। खानपान में संयम बरतें, अन्यथा पेट खराब, उल्टी दस्त होने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन जातक परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। खानपान का ध्यान रखें। दिन के अंत में शारीरिक थकान रहेगी। पैरो-घुटनों में दर्द की समस्या का सामना कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन जातक प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करेंगे। जातक के आस-पास आज नकारात्मक वातावरण का माहौल रहेगा। पड़ोसी के साथ कोई नया विवाद जन्म ले सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आज आर्थिक मामलों में शीघ्र निर्णय न लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पेट में दर्द की शिकायत रह सकती है। जातक को सलाह दी जाती है कि सुबह जल्दी उठ कर नियमित व्यायाम करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन जातक अस्त-व्यस्त रहने वाला है। मन में एक समय पर अधिक विचारों का जन्म होगा। मानसिक अशांति व्याप्त रहेगी। आज आप जरूरी कार्य को छोड़ व्यर्थ के कार्यों में रुचि लेंगे। पुराने मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातक से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। माता से विवाद हो सकता हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। नए सौदे हाथ आएंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। व्यापार में नई योजना आज क्रियान्वित कर सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नोकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आंखों में दर्द या जलन हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, किंतु दिन के अंत तक जातक तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मन में नकारात्मक ख्यालों के आने के कारण भय व्याप्त रहेगा। सलाह दी जाती है की आध्यात्म के प्रति झुकाव रखें। कार्य क्षेत्र पर काम का बोझ अधिक रहेगा। मौसमी बीमारी के कारण सेहत पर प्रभाव पड़ेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन जातक के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला है। प्रातः से ही मन प्रसन्न रहेगा। नए सौदे हाथ आएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी सराहना करेंगे। नया वाहन खरीदने का योग है। बच्चो की इच्छा की पूर्ति करेंगे। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन जातक का आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना दिया हुआ धन वापस आएगा। कार्यस्थल पर भी नई योजना क्रियान्वित होगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा। कोई पुराने मित्र से आकस्मिक मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, समय पर पौष्टिक आहार लें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन जातक का चिंतामय रहने वाला है। जातक भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जल्दबाजी में कार्य करने के कारण महत्वपूर्ण कार्य समय पर नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को रोजगार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मी नीचा दिखा सकते हैं। मध्यान्ह के बाद आकस्मिक यात्रा के योग है। आकस्मिक वाहन खराब हो सकता है, जिससे तनाव महसूस होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में नोकझोंक रहेगी।

डिसकलेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ जयोतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संग्रहित कर यह जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.