विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 02 January 2023: नए साल के दूसरे दिन ये राशियां ना उठाएं आर्थिक जोखिम

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Mon, 02 Jan 2023 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jan 2023 06:45 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 02 January आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज का दिन ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 02 January 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन।
Aaj Ka Rashifal 02 January 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 02 January 2023: आज नववर्ष 2023 का दूसरा दिन है। आज 02 जनवरी, 2023 सोमवार पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज है भगवान विष्णु को समर्पित पुत्रदा एकादशी व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। पंचांग के अनुसार साध्य योग आज शाम 06 बजकर 53 मिनट तक रहेगा और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 09 मिनट से 04 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2029 शके 0244 दक्षिणायन है। आज राहूकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा और भद्रा काल प्रात: 07:44 बजे से शाम 08:24 बजे तक रहेगा। दिशाशूल पूर्व होगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए सोमवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। शाही खर्च से बचें। उधार दिया गया धन संकट में पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। भाई-बहन या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण भी मन खिन्न रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। अप्रिय समाचार मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।