यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal 01 January 2023: दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नए साल का पहला दिन
Aaj Ka Rashifal 01 January आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज का दिन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 01 January 2023: आज से नववर्ष 2023 का प्रारंभ हो चुका है। आज 01 जनवरी, 2023 रविवार पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज वर्ष 2023 का पहला दिन है और शास्त्रों के अनुसार आज सूर्य देव की पूजा का विधान है। पंचांग के अनुसार शिव योग आज शाम 05 बजकर 55 मिनट तक रहेगा और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 08 मिनट से 04 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2019 शके 0144 दक्षिणायन है। आज राहूकाल शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
.jpg)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

शिक्षा प्रतिायोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
