विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Panchang 8 March 2023: रंगों वाली होली आज, जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Wed, 08 Mar 2023 07:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 8 March 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार आज का दिन काफी खास है। क्योंकि आज से चैत्र ...और पढ़ें

Aaj Ka Panchang 8 March 2023: रंगों वाली होली आज, जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 8 March 2023: रंगों वाली होली आज, जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 8 March 2023: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ बुधवार का दिन है। आज से चैत्र मास का आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही रंग वाली होली या धुलंडी खेली जाएगी और हिंदू नववर्ष का पहला माह भी चैत्र मास ही माना जाता है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज का शुभ मुहूर्त, अशुभ समय और राहुकाल।

आज का शुभ समय

कृष्ण पक्ष प्रतिपदा आरंभ  - 7 मार्च को शाम 6 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर 8 मार्च को शाम 7 बजकर 43 मिनट तक

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र - 8 मार्च को सुबह 2 बजकर 22 मिनट से लेकर 9 मार्च को सुबह 4 बजकर 20 मिनट तक

चैत्र मास 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के बाद से चैत्र मास आरंभ हो जाता है। चैत्र मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। क्योंकि इस माह को हिंदू नववर्ष का पहला मास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान ब्रह्मा जी में चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से ही सृष्टि की रचना करना आरंभ किया था। इसके अलावा इस मास से ही सतयुग का आरंभ हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि इस माह में रंगों की होली से लेकर चैत्र नवरात्रि रखी जाती है।

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक

यमगण्ड योग- सुबह 7 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक

कुलिक काल- सुबह 10 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 29 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 9 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 8 मार्च शाम 7 बजकर 1 मिनट से

चन्द्रास्त- 9 मार्च को सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।