Move to Jagran APP

Aaj ka Panchang 31 January 2023: आज के पंचांग से जानिए शुभ समय, योग, मुहूर्त और राहुकाल की अवधि

Aaj ka Panchang 31 January 2023 हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त तिथि और राहुकाल के विषय में देखा जाता है। आइए जानते हैं आज के दिन क्या है राहुकाल की अवधि और पूजा के लिए शुभ समय।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Tue, 31 Jan 2023 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2023 09:08 AM (IST)
Aaj ka Panchang 31 January 2023: आज के पंचांग से जानिए शुभ समय, योग, मुहूर्त और राहुकाल की अवधि
Aaj ka Panchang 31 January 2023: जानिए क्या है आज का शुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल की अवधि।

नई दिल्ली, Aaj ka Panchang 31 January 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुभ मुहूर्त और राहुकाल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। शुभ मुहूर्त में किए मांगलिक कार्य का फल कई गुना अधिक मिलता है। पंचांग के अनुसार आज 31 जनवरी 2023, मंगलवार के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। शास्त्रों के अनुसार मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान जी की उपासना करने से सभी दुःख दूर हो जाते हैं। आज गुप्त नवरात्रि का समापन हो रहा है। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में मां भगवती की आराधना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। दैनिक पंचांग से जानिए आज का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और राहुकाल का समय।

loksabha election banner

आज का पंचांग ( Panchang 31 January 2023)

माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि समाप्त: सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक

ब्रह्म योग- सुबह 09 बजकर 29 मिनट तक

रवि योग- सुबह 06 बजकर 53 मिनट से रात्रि 11 बजकर 09 मिनट तक

रोहिणी नक्षत्र- रात्रि 11 बजकर 09 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक

अमृत काल- शाम 07 बजकर 38 मिनट से रात्रि 09 बजकर 24 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 25 मिनट से सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक

राहुकाल- दोपहर 03 बजकर 39 मिनट से रात्रि 05 बजकर 16 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 54 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से

चन्द्रास्त- रात्रि 01 बजकर 55 मिनट तक, 01 फरवरी

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.