यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aaj ka Panchang 29 January 2025: मौनी अमावस्या बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, जानें गंगा स्नान का समय
आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर पितरों ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माघ माह के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि आज यानी 29 जनवरी को है। इस तिथि पर मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन महाकुंभ का अमृत स्नान है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से सभी दूर होते हैं और पापों से छुटकरा मिलता है। मौनी अमावस्या पर शिववास योग समेत कई मंगलकारी योग (Mauni Amavasya 2025 Shubh Yog) बन रहे हैं। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और राहुकाल का समय।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 29 January 2025)
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 58 मिनट पर
चंद्रोदय- कोई नहीं
चंद्रास्त- शाम 05 बजकर 48 मिनट पर
वार - बुधवार
ऋतु - शिशिर
(42).jpg)
शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से 03 बजकर 05 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 55 मिनट से 06 बजकर 22 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - देर रात 12 बजकर 08 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक
मौनी अमावस्या 2025 गंगा स्नान टाइम (Mauni Amavasya Ganga Snan Timings)
पंचांग के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या के दिन श्रवण नक्षत्र और उत्तराषाढा नक्षत्र में गंगा स्नान करना शुभ रहेगा।
उत्तराषाढा - 30 जनवरी को सुबह 08 बजकर 20 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 01 बजकर 55 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक
दिशा शूल - उत्तर
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन
यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर कब और कैसे करें स्नान? नोट करें विधि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
