Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang 28 Jan 2022: आज है षटतिला एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 28 January 2022 आज 28 जनवरी शुक्रवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे षटतिला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु का तिल से पूजन करने का विधान है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 08:45 AM (IST)
Aaj Ka Panchang 28 Jan 2022: आज है षटतिला एकादशी, जानिए  शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज का पंचांग, 28 जनवरी 2022: आज है षटतिला एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 28 January 2022: आज 28 जनवरी, शुक्रवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे षटतिला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु का तिल से पूजन करने का विधान है। आज के दिन तिल के स्नान, दान,उबटन, तर्पण,भोजन और हवन तिल के 6 उपाय किए जाते हैं। इसलिए ही इस एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन तिल दान मोक्ष प्राप्ति का मार्ग खोलता है। कल तिल द्वादशी का पूजन है, इसके बाद प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांगः

आज 28 जनवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: षट्तिला एकादशी।

विशेष: बुध उदय। विक्रम संवत 2878 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की एकादशी 23 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी अनुराधा नक्षत्र 07 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र धु्रव योग 21 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग वृश्चिक में चंद्रमा 29 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 51 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज शाम को 02 बजकर 28 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 03 बजकर 19 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से शाम 03 बजकर 26 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 07 बजकर 35 मिनट से लेकर 09 बजकर 03 मिनट तक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.