Aaj ka Panchang 27 September 2022: आज की जाएगी मां दुर्गा के दूसरे सिद्ध रूप की पूजा, जानें नक्षत्र और राहूकाल का समय
Aaj ka Panchang 27 September 2022 आज नवरात्र महापर्व का दूसरा दिन है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज कन्या राशि में चन्द्र गोचर के कारण चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। जानिए मंगलवार का दिन पंचांग के अनुसार है कितना विशेष?
नई दिल्ली, Aaj ka Panchang 27 September 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार 27 सितम्बर 2022 को शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है। आज दिन मंगलवार है और धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। आज चन्द्रमा का गोचर कन्या राशि में हो रहा है जिस कारण से इस राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। आइए जानते हैं मंगलवार का दिन पंचांग के अनुसार है कितना विशेष।
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
पंचांग के अनुसार 27 सितम्बर, मंगलवार के दिन हस्त नक्षत्र रहेगा जो आकाश मंडल 13वां नक्षत्र है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है और चन्द्रमा मन का कारक हैं।
आज की तिथि (Aaj ki Tithi)
पंचांग के अनुसार 27 सितम्बर के आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया की तिथि है। साथ ही इस दिन नवरात्र पर्व का दूसरा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा की दूसरी सिद्ध स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने का विधान है।
27 सितम्बर को राहुकाल का समय (Panchang Rahukal Time)
आज के पंचांग के अनुसार राहुकाल 27 सिंतबर 2022, दोपहर 3 बजकर 12 मिनट से दोपहर 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस बीच किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को शुरू करना वर्जित है।
27 सितम्बर 2022 पंचांग (Panchang 2022)
विक्रमी संवत्: 2079
मास पूर्णिमांत: आश्विन
पक्ष: शुक्ल
दिन: मंगलवार
ऋतु: शरद
तिथि: द्वितीया - 26:30:38 तक
नक्षत्र: हस्त - 06:17:21 तक
करण: गर - बालव - 14:53:24 तक, कौलव - 26:30:38 तक
योग: ब्रह्म - 06:43:19 तक, एन्द्र - 29:03:12 तक
सूर्योदय: प्रातः 06:11:39
सूर्यास्त: संध्या 18:12:25
चन्द्रमा: कन्या राशि-18:19:04 तक
राहुकाल: 15:12:13 से 16:42:19 तक
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:48:00 से 12:36:03 तक
दिशा शूल: उत्तर
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।