Move to Jagran APP

Aaj ka Panchang 16 March 2024: आज रोहिणी व्रत पर बन रहे हैं कई शुभ योग, पढ़िए दैनिक पंचांग

आज 16 मार्च 2024 शनिवार का दिन है जिसपर फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है। पंचांग के अनुसार इस तिथि पर रोहिणी व्रत किया जाएा। वहीं आज सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Published: Sat, 16 Mar 2024 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2024 06:00 AM (IST)
Aaj ka Panchang 16 March 2024 पढ़िए आज का पंचांग

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Rohini Vrat 2024 Panchang: आज 16 मार्च 2024, शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज इस दिन पर फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है। ऐसे में आज जैन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला रोहिणी व्रत किया जाएगा। साथ ही आज ज्योतिष शास्त्र में शुभ माने गए बहुत-से योग बन रहे हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग।

loksabha election banner

आज का पंचांग (Panchang 16 March 2024)

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त - रात्रि 09 बजकर 40 मिनट पर

नक्षत्र - रोहिणी

ऋतु - बसंत

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 बजकर 53 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 52 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग - प्रातः 06 बजकर 29 मिनट से दोपहर 04 बजकर 05 मिनट तक

द्विपुष्कर योग - दोपहर 04 बजकर 05 मिनट से रात 09 बजकर 38 मिनट तक

अमृत सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 29 मिनट से दोपहर 04 बजकर 05 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 09 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 29 मिनट से 07 बजकर 59 मिनट तक

भद्रा - रात 09 बजकर 38 मिनट से 17 मार्च सुबह 06 बजकर 28 मिनट तक

दिशा शूल - पूर्व

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 49 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 39 मिनट पर

चंद्रोदय - सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर

चन्द्रास्त - रात्रि 01 बजकर 44 मिनट पर

चन्द्र राशि - वृषभ

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.