बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और मानसिक विकास के लिए 5 अनमोल संस्कृत श्लोक
बच्चों के लिए कुछ अर्थपूर्ण संस्कृत श्लोकों और उनके हिंदी अर्थ को प्रस्तुत करता है। इन श्लोकों को सीखने से ...और पढ़ें

बच्चों के मानसिक विकास के लिए संस्कृत श्लोक (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू शास्त्रों में संस्कृत के कई ऐसे अर्थपूर्ण श्लोक हैं, जिन्हें रोजाना पढ़ने और बोलने से बच्चों की मानसिक क्षमता में वृद्धि होने के साथ ज्ञान की भी प्राप्ति होती है। भारतीय संस्कृति में श्लोकों का अत्यंत महत्व है।
हमारे वेद-पुराणों में असंख्य ऐसे धार्मिक श्लोक हैं, जिन्हें पढ़ने, समझने और आत्मसात करने मात्र से जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
आइए आज हम छोटे बच्चों के लिए कुछ ऐसे ही खास संस्कृत श्लोकों का अर्थ समझने की कोशिश करते हैं, जिन्हें आपके बच्चे ने अगर एक बार अपने जीवन में अपना लिया, तो सफलता निश्चत है।
यह भी पढ़ें- ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस से हैं परेशान? मन को शांत करेंगे भगवद्गीता के ये 6 जादुई श्लोक
संस्कृति श्लोक बच्चों के लिए
1. श्लोक- सर्वं सम्भाव्यते त्वयि
हिंदी अर्थ- तुम्हारे लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
English Meaning- Nothing is impossible for you
संक्षेप- आपके लिए कोई भी कार्य को पूरा करना असंभव नहीं है। कार्य की शुरुआत में कई तरह की परेशानियां तुम्हें रोकने की कोशिश करेगी, लेकिन तुम्हें हार बार प्रयास करना है, जब तक कि चीजें तुम्हारे हक में
न हो जाए।
2. श्लोक- सर्वोत्तम: अद्यापि आगमिष्यति
हिंदी अर्थ- अच्छा समय आना अभी बाकी है।
English Meaning- The Best is yet to come
संक्षेप- यह जीवन का बेहद सकारात्मक विचार है कि, अच्छा समय आना अभी बाकी है। जब जीवन हताश, निराश और ना-उम्मीदी लगने लगे, तब खुद से कहे कि, सबसे अच्छा समय, सबसे सुंदर पल और सबसे बड़ी उपलब्धि अभी आना बाकी है।
3. श्लोक- स्वयं भाव न दर्शयतु
हिंदी अर्थ- अपने सच्चे स्वरूप में रहो, दिखावा मत करो।
English Meaning- Be who You Are Dont pretend
संक्षेप- व्यक्ति को कभी भी दिखावे भरी जिंदगी न जीनी चाहिए। दूसरों को दिखाने के चक्कर में अक्सर इंसान फेक लाइफस्टाइल जीता है, जो उसे बाहरी दुनिया के नजर में सकारात्मक दिखा सकता है, लेकिन अंदर ही अंदर आत्मविश्वास को कमजोर करते चला जाता है।
4. श्लोक- काल: सर्वें विरोपयति
हिंदी अर्थ- वक्त सभी तरह के घावों को भर देता है।
English Meaning- Times Heals everything
संक्षेप- यह जीवन का कड़वा सच है कि, समय से अच्छा उपचार कोई नहीं कर सकता है। यह श्लोक इस बात का प्रतीक है कि, कुछ भी ऐसा नहीं है, जो बदलाव की प्रक्रिया से न गुजरे। न ताकत, न पैसा, न ज्ञान यह वह समय है, जो राजाओं को विनम्र बनाता है, मन को परिपक्व करता है और चीजों को संतुलित करता है।
5. श्लोक- प्रयत्न: व्यर्थ: न भवति
हिंदी श्लोक- कोशिशें कभी बेकार नहीं जाती हैं।
English Meaning- Effort is Never Wasted
संक्षेप- प्रयत्न: व्यर्थ: न भवति, इस श्लोक का अर्थ है, आपके द्वारा की गई मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती है। हर छोटे से छोटा प्रयास आपको कुछ न कुछ सिखाता और आपकी मनोबल क्षमता को मजबूत करता है।
यह भी पढ़ें- 'मेरा गुस्सा बहुत बुरा है', अगर आप भी इसे अपनी ताकत मानते हैं; तो रामचरितमानस की यह चौपाई बदल देगी आपकी सोच
यह भी पढ़ें- आग में घी जैसी हैं हमारी इच्छाएं: राजा ययाति की पौराणिक कथा में छिपा है सच्ची शांति का राज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
