चंद्रगहण: राशि-प्रभाव-निदान
मेष: स्त्री कष्ट, सात प्रकार के अनाजों का दान।
मेष: स्त्री कष्ट, सात प्रकार के अनाजों का दान। वृष: रोग व गुप्त चिंता, संकट मोचन का पाठ और चीनी, फल, आटा, दाल का दान। मिथुन: खर्च अधिक, गणपति स्त्रोत का पाठ और गणेश जी को हरे फूलों की माला व लड्डू चढ़ाएं। कर्क: कार्य सिद्धि, दुर्गा जी का पाठ और चीनी, चावल व तिल का दान। सिंह: धन लाभ, लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ और कमल पुष्प की माला, गुड़ व गेहूं का दान। कन्या: धन व यात्रा में हानि, प्रभु विष्णु का पूजन व प्रसाद चढ़ाएं, पीले फल व फूल का दान। तुला: दुर्घटना व शरीर कष्ट, बजरंग बाण का पाठ और चावल, घी व बूरा का दान। वृश्चिक: धन हानि, कुबेर का पूजन और लाल मसूर की दाल से भरा तांबे का बर्तन कान्हा पर चढ़ाएं। धनु: लाभ व उन्नति, बृहस्पति का जाप और विष्णु भगवान को पीले लड्डू व चने की दाल चढ़ाएं। मकर: रोग कष्ट व भय, रोगान से शान मंत्र का जाप, शनि भगवान को काला कपड़ा व काले तिल का दान। कुंभ: चिंता व संतान कष्ट, बटु भैरव का जाप और काले चने का प्रसाद बनाकर भोग लगाएं। मीन: शत्रु भय, नारायण कवच का पाठ और भगवान विष्णु को मीठे चावल का भोग लगाएं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर