Move to Jagran APP

Yogini Ekadashi 2022: योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

Yogini Ekadashi 2022 योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने का विधान है। आज के दिन विष्णु जी की पूजा करने के साथ-साथ इन चीजों को जरूर अर्पित करें। माना जाता है कि इन चीजों से श्री हरि जल्द प्रसन्न होते हैं।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 08:09 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 08:09 AM (IST)
Yogini Ekadashi 2022: योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी
Yogini Ekadashi 2022: योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें

नई दिल्ली, Yogini Ekadashi 2022: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसलिए आज भगवान विष्णु को समर्पित इस व्रत को रखा जा रहा है। योगिनी एकादशी पर काफी खास संयोग भी बन रहा है। मान्यता है कि आज भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और पापों से भी मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत के प्रभाव से जीवन के हर कष्ट दूर हो जाते हैं और व्यक्ति सुख-समृद्धि, खुशहाली के साथ रहता है। योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए विधिवत पूजा करने के साथ ये चीजें भी अर्पित करें। शास्त्रों के अनुसार, ये चीज़े भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। इससे श्रीहरि जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। जानिए योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को कौन सी चीजें करें अर्पित।

loksabha election banner

Yogini Ekadashi 2022: योगिनी एकादशी पर बन रहा खास योग, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें

खीर

भगवान विष्णु को खीर काफी प्रिय है। इसलिए एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चावल की खीर भोग के रूप में अर्पित करें। ऐसा कर से श्री हरि व्यक्ति के ऊपर जल्द प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं।

पंचामृत

भगवान विष्णु को पंचामृत काफी प्रिय है। इसलिए एकादशी के दिन भगवान को दही, दूध, देशी घी, तुलसी की पत्ते और मिश्री से बना हुआ पंचामृत अर्पित करें। पंचामृत अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

श्रीफल

भगवान विष्णु को श्रीफल या नारियल अति प्रिय है। इसलिए एकादशी के दिन अपनी कामना को बोलते हुए श्रीफल अर्पित कर दें। इससे व्यक्ति को जल्द लाभ मिलेगा।

तिल

भगवान विष्णु को तिल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है ति तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु के शरीर से हुए है। इसलिए एकादशी के दिन काले या फिर सफेद तिल चढ़ाएं।

तुलसी की पत्तियां

भगवान विष्णु को तुलसी की पत्ती अति प्रिय है। मान्यता है कि तुलसी की पत्ती भोग में न रखने से वह उसे ग्रहण नहीं करते हैं। इसलिए श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए उन्हें तुलसी दल जरूर चढ़ाएं।  

Pic Credit- Instagram/bhagwan_ji_ki_bhakt

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.