Move to Jagran APP

Yamuna Chhath 2021: यमुना छठ पर इस तरह करें मां की पूजा, इन बातों का रखें खास ख्याल

Yamuna Chhath 2021 आज यमुना छठ की पूजा की जाती है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज के दिन यमुना मां की पूजा की जाती है। इस दिन व्यक्ति को पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जानी चाहिए।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 11:24 AM (IST)
Yamuna Chhath 2021: यमुना छठ पर इस तरह करें मां की पूजा, इन बातों का रखें खास ख्याल
Yamuna Chhath 2021: यमुना छठ पर इस तरह करें मां की पूजा, इन बातों का रखें खास ख्याल

Yamuna Chhath 2021: आज यमुना छठ की पूजा की जाती है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज के दिन यमुना मां की पूजा की जाती है। इस दिन व्यक्ति को पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जानी चाहिए। साथ ही कुछ बातों का ख्याल भी अवश्य रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं इन बातों को।

loksabha election banner

यमुना छठ पर इस तरह करें पूजा:

1. इस दिन व्यक्ति को जल्दी उठ जाना चाहिए। फिर संभव हो तो यमुना जी में डुबकी लगाकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

2. मां यमुना श्रीकृष्ण की साथी मानी जाती हैं। ऐसे में इस दिन श्रीकृष्ण की भी पूजा करने का विधान है।

3. संध्या की पूजा करते समय यमुना अष्टक का पाठ करना चाहिए।

4. मां की आरती और कथा का पाठ करने के बाद यमुना जी को भोग लगा चाहिए और अपने सामर्थ्यनुसार दान-पुण्य करना चाहिए। इसके बाद ही व्रत का पारण करना चाहिए।

छठ व्रत के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल:

1. छठ के किसी भी बर्तन या पूजन सामग्री को झूठे हाथ से स्पर्श नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो यह व्रत खंडित हो जाता है।

2. इस पूजा के दौरान जो फल या फूल चढ़ाए जाते हैं वो टूटे या पशु पक्षी द्वारा खाए हुए नहीं होने चाहिए।

3. इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए।

4. जिन्होंने छठ का व्रत रखा है उसे अलग से आसन बिछाकर सोना चाहिए।

5. छठ पूजा के दौरान पूर्व में इस्तेमाल में लाया गया बर्तन चाहे वह पूजा का ही क्यों न हो दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

6. जिन वस्तुओं को छठ के नाम से लाया जाता है उसे व्रत के दौरान ही इस्तेमाल करना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.